{"_id":"5fb6a5024676492215249d4a","slug":"son-in-law-jailed-for-doing-ruckus-in-the-in-laws-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में हुड़दंग मचाने पर दामाद को खानी पड़ी जेल की हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल में हुड़दंग मचाने पर दामाद को खानी पड़ी जेल की हवा
Thu, 19 Nov 2020 10:32 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शाहतलाई(बिलासपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, शाहतलाई(बिलासपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 19 Nov 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
हिमाचल के बिलासपुर जिले के तलाई पुलिस थाना के तहत आते कोटधार की ग्राम पंचायत जेजवीं के गांव खेड़ी में एक व्यक्ति ने अपने ससुराल में आकर शराब के नशे में खूब हंगामा किया। सुसराल पक्ष ने इसकी शिकायत पुलिस को दी तो पुलिस ने हुड़दंग मचाने के आरोप में व्यक्ति को 107/151 के तहत हवालात में बंद कर दिया। जानकारी के अनुसार गांव खेड़ी निवासी बाबूराम अपने ससुराल में शराब के नशे में धुत्त होकर पहुंचा। वहां पर वह अपनी सास के साथ किसी बात को लेकर बहस करने लगा।
विज्ञापन
बहस के बाद बाबूराम अपनी सास के साथ गाली गलौज के साथ झगड़े पर उतर आया। इसके बाद परिवार वालों ने तलाई पुलिस को सूचना दी गई। तलाई पुलिस थाना से सूचना मिलते ही एक पुलिस दल गांव खेड़ी में पहुंचा तो पुलिस के सामने भी बाबूराम गाली गलौज और झगड़ा करने से बाज नहीं आया। पुलिस ने शराब के नशे में हुड़दंग मचाने के आरोप में आईपीसी की धारा 107/151 के तहत मामला दर्ज करके बाबूराम को गिरफ्तार कर हवालात में बंद कर दिया गया है। घुुमारवीं डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन