फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   solar park for himachal pradesh.

हिमाचल को नहीं मिला सोलर पार्क

Sat, 29 Nov 2014 01:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 29 Nov 2014 01:13 PM IST
विज्ञापन
solar park for himachal pradesh.

हिमाचल प्रदेश को सोलर पार्क नहीं मिल पाया है। पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर और पंजाब सहित देश के 12 राज्यों में सोलर पार्क बनाने के लिए केंद्र ने मंजूरी दे दी है। प्रदेश सरकार की ओर से प्रस्ताव न भेजे जाने के कारण यह चूक हुई है। जबकि, बजट में नरेंद्र मोदी सरकार ने स्पीति में सोलर पार्क बनाने का प्रावधान किया था।

विज्ञापन


केंद्र ने गुजरात, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र, कर्नाटका, उत्तरा प्रदेश, मेघालय, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु और उड़ीसा में 22100 मेगावाट के सोलर पार्क स्वीकृत किए हैं। इसमें से हिमाचल प्रदेश का नाम नहीं है। बजट में प्रदेश के स्पीति में सोलर पार्क बनाने की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन


उसके बाद प्रदेश सरकार की ओर से प्रस्ताव ही केंद्र को नहीं भेजा गया। सूत्रों का कहना है कि प्रदेश सरकार की लापरवाही का नतीजा रहा कि हिमाचल को सोलर पार्क नहीं मिल पाया। सर्दी के मौसम में बर्फबारी होने के कारण बिजली के तारें टूट जाते हैं। इससे स्पीति क्षेत्र में बिजली का संकट खड़ा हो जाता है। कई महीने आपूर्ति बाधित रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजट के बाद प्रदेश की ओर से स्पीति में सोलर पार्क के लिए प्रस्ताव भेजा गया था या नहीं, यह बताना मुश्किल है। चेक करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
भानू प्रताप सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, हिम ऊर्जा

कैसे सफल हो सौर ऊर्जा का सपना
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में केंद्र ने सचिवालय, हिपा, एचपीयू और हाईकोर्ट में सोलर संयंत्र लगाने के लिए बजट स्वीकृत किया है। दो माह पहले इन संस्थानों को हिम ऊर्जा विभाग की ओर से अवगत करा दिया गया है।


85 फीसदी रकम केंद्र सरकार की ओर से खर्च की जाएगी, जबकि महज 15 फीसदी बजट संस्थानों को खुद वहन करना है। इसके बावजूद कागजी औपचारिकताएं पूरी नहीं की जा रही हैं। इनमें से तीन प्रोजेक्ट 100-100 किलोवाट के हैं, जबकि हिपा में महज 50 किलोवाट के संयंत्र स्थापित होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed