{"_id":"5d4fb73d8ebc3e6d0806add3","slug":"solar-lights-by-him-urja-in-panchayats-of-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजारों पंचायतों में जल्द लगेंगी सोलर लाइटें, कंपनी को सौंपा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजारों पंचायतों में जल्द लगेंगी सोलर लाइटें, कंपनी को सौंपा काम
Sun, 11 Aug 2019 12:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 11 Aug 2019 12:06 PM IST
विज्ञापन
सोलर लाइट
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश की 3226 पंचायतें जल्द ही 14वें वित्त आयोग के तहत मिलने वाली सोलर लाइटों से जगमगाएंगी। हिम ऊर्जा विभाग और पंचायतीराज विभाग के बीच सोलर लाइटें लगाने को करार हो गया है। इसमें स्पष्ट किया गया है कि आवेदन मिलने के बाद चार महीने के भीतर हिम ऊर्जा विभाग लाइटों को स्थापित करेगा। हिम ऊर्जा ने करार के बाद कंपनी को काम सौंपा है।
विज्ञापन
ये लाइटें साल में दो बार मई और सितंबर माह में लगेंगी। पांच साल तक इन लाइटों की मरम्मत और रखरखाव कंपनी ही करेगी। लाइटें लगाने के लिए पंचायतों को ग्रामीण विकास प्राधिकरण (डीआरडीए) के माध्यम से आवेदन करना होगा। हिम ऊर्जा विभाग के निदेशक एचएल ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
14वें वित्त आयोग के तहत सोलर लाइटों को स्थापित करने के लिए पंचायतों को डीआरडीए के पास पैसा जमा करना होगा। इसके बाद डीआरडीए विभाग जमा राशि को हिम ऊर्जा विभाग को देगा। पैसा देने के बाद हिम ऊर्जा विभाग चार महीने के भीतर पंचायतों में सोलर लाइटें स्थापित करेगा।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण पंचायतों में सोलर लाइटें लगने से लाखों ग्रामीणों को फायदा होगा। पहाड़ी पगडंडियां होने के कारण रात के समय इनसे गुजरने में लोगों को दिक्कतें होती हैं। ऐसे में ये लाइटें लग जाती हैं तो दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लग सकेगा।