फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News: Roads along Himachal-Haryana border will be repaired

Solan News: हिमाचल-हरियाणा की सीमा के साथ लगते सड़कों की होगी मरम्मत

Thu, 26 Oct 2023 07:00 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 26 Oct 2023 07:00 PM IST
सार

बद्दी में हुई बैठक में बीबीएनडीए की सीईओ ललित जैन ने पंचकुला के उपायुक्त सुशील सरवन को नवांनगर से शीतलपुर मार्ग के निर्माण की बात रखी। इस मार्ग पर कुछ जमीन रिजर्व फॉरेस्ट की आ रही है।

विज्ञापन
Solan News: Roads along Himachal-Haryana border will be repaired
बीबीएनडीए की बैठक - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बद्दी-बरोटीवाला नालागढ़ विकास प्राधिकरण (बीबीएनडीए) के सीईओ ललित जैन ने पंचकुला के उपायुक्त और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर हिमाचल और हरियाणा की सीमा के साथ सड़कों की मरम्मत और शीतलपुर से नवांनगर मार्ग पर आ रही अड़चनों पर चर्चा की। दोनों राज्यों की अधिकारियों ने सड़कों को जल्द सुचारू करने पर फैसला लिया। बद्दी में हुई बैठक में बीबीएनडीए की सीईओ ललित जैन ने पंचकुला के उपायुक्त सुशील सरवन को नवांनगर से शीतलपुर मार्ग के निर्माण की बात रखी। इस मार्ग पर कुछ जमीन रिजर्व फॉरेस्ट की आ रही है। इससे हिमाचल की ओर से तो कार्य लगातार जारी है लेकिन हरियाणा की ओर से काम बंद है। उपायुक्त पंचकुला ने डीएफओ पंचकूला को निर्देश दिए कि वह मौका निरीक्षण करके पंचायतों को मार्ग बनाने के लिए एनओसी जारी करे। इससे हिमाचल को जोड़ने के लिए वैकल्पिक मार्ग का निर्माण हो सके।

विज्ञापन


ललित जैन ने बताया कि बरोटीवाला-मंडावाल मार्ग और खुदा लाहौर-कोना रोड को सुचारू करने और बरोटीवाला कालूझिंडा- कालका रोड को भी ठीक करने पर चर्चा हुई। इस पर हरियाणा पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता आशीष चौहान ने कहा कि 15 नवंबर तक बरोटीवाला-मंड़ावाला मार्ग की रिमेटलिंग का काम पूरा किया जाएगा। बरोटीवाला से वाया कालू झिंडा-कालका मार्ग को अभी तक पेचवर्क किया जाएगा। इसका एस्टीमेट बना कर उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा। बजट आने के बाद इस मार्ग पर कार्य लगा दिया जाएगा। बैठक में बीबीएनडीए के अतिरिक्त सीईओ नरेंद्र आहुलवालिया, एएसपी बद्दी रमेश शर्मा, बीबीएनडीए के अधिशासी अभियंता प्रेमपाल, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता परवरसर सिंह, सहायक अभियंता दिग्विजय ठाकुर, पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता मनीष ठाकुर, प्रदूषण बोर्ड के सहायक अभियंता पवन चौहान ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed