फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News: Nalagarh's advocate father-son appointed panel council members in Chandigarh

Solan News: नालागढ़ के अधिवक्ता पिता-बेटा चंडीगढ़ में पैनल कौंसिल के सदस्य नियुक्त

Sat, 25 Nov 2023 06:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़(सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़(सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 25 Nov 2023 06:56 PM IST
सार

सोलन जिले के नालागढ़ के भाजपा नेता संसारी लाल के बेटे और पोते को राष्ट्रपति ने कानून एवं न्याय मंत्रालय, कानूनी कार्य विभाग की ओर से पैनल कौंसिल का सदस्य नियुक्त किया है। 

विज्ञापन
Solan News: Nalagarh's advocate father-son appointed panel council members in Chandigarh
राकेश वर्मा व राहुल वर्मा - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ के भाजपा नेता संसारी लाल के बेटे और पोते को राष्ट्रपति ने कानून एवं न्याय मंत्रालय, कानूनी कार्य विभाग की ओर से पैनल कौंसिल का सदस्य नियुक्त किया है। पिता राकेश वर्मा हरियाणा हाईकोर्ट चंडीगढ़ में सीनियर पैनल कौंसिल में और बेटा राहुल वर्मा हाईकोर्ट चंडीगढ़ के पैनल कौंसिल का सदस्य चुना गया। यह दोनों अधिवक्ता चंडीगढ़ में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट और चंडीगढ़ प्रशासनिक न्यायाधिकरण के समक्ष केंद्र सरकार के कराधान मामलों के मुकद्दमों को छोड़ कर सभी मामलों में सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे।

विज्ञापन


इस मनोनयन से नालागढ़ में खुशी का माहौल बना हुआ है। क्षेत्र के एक छोटे से कस्बे से संबंध रखने वाले राकेश वर्मा व उनके बेटे राहुल वर्मा ने बीबीएन क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इनके मनोनयन पर नालागढ़ के विधायक लखविंद्र सिंह राणा, दून भाजपा के जिला सदस्य कृष्ण कौशल, अधिवक्ता दिनेश कौशल, अधिवक्ता महेश शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोहर राणा, अधिवक्ता नरेश घई, नरेश गोयल, हरिराम, भाजयुमो के प्रदेश प्रवक्ता सौरभ धीमान, वंदना बंसल, नप अध्यक्ष अलका वर्मा, भाजपा के जिला सचिव एवं अधिवक्ता योगेश्वर राणा, यादव किशोर गौतम पूर्व मंडल अध्यक्ष हेमराज गौतम, जिप सदस्य राहुल शर्मा, प्रधान परिषद के अध्यक्ष पुनीत कौशल ने उन्हें बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed