{"_id":"612b5031da30d471474700e4","slug":"solan-news-himachal-adati-vicky-chauhan-accused-kisan-neta-rakesh-ticket-of-threatening-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन: किसान नेता राकेश टिकैत के साथ उलझने वाले आढ़ती को मिल रही धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: किसान नेता राकेश टिकैत के साथ उलझने वाले आढ़ती को मिल रही धमकी
Sun, 29 Aug 2021 02:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 29 Aug 2021 02:46 PM IST
सार
आढ़ती विक्की चौहान ने आरोप लगाया है कि मंडी में राकेश टिकैत के साथ पहुंचे लोग इसमें शामिल हैं, जोकि हिमाचल के पांवटा साहिब से संबंध रखते हैं। उन्होंने इसकी शिकायत पहले से ही पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
आढ़ती विक्की चौहान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सब्जी मंडी सोलन में नारे लगाने पर आढ़ती और किसान नेता के बीच हुई बहस का मामला तूल पकड़ने लगा है। नारे लगाने से रोकने वाले आढ़ती विक्की चौहान ने शनिवार को हुए इस मामले के बाद धमकी मिलने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मंडी के अन्य आढ़तियों से उनके बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया है कि मंडी में राकेश टिकैत के साथ पहुंचे लोग इसमें शामिल हैं, जोकि हिमाचल के पांवटा साहिब से संबंध रखते हैं। उन्होंने इसकी शिकायत पहले से ही पुलिस को दे दी है। यदि उन्हें कुछ नुकसान पहुंचता है, तो इसकी सारी जिम्मेदारी राकेश टिकैत की होगी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शनिवार को प्रदेश में सेब के गिरते दामों पर सरकार को घेरने पहुंचे भारीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत की सोलन सेब मंडी में आढ़ती के साथ बहस हो गई थी। इस दौरान माहौल भी गरमा
विज्ञापन
गया था। इस बीच किसान नेता और आढ़ती के बीच बहस हो गई थी। जिस पर टिकैत ने कहा कि आंदोलन भी होगा और नारेबाजी भी। इस बीच दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की भी हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला शांत किया था।