फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Solan News Four workers were burnt due to explosion in iron industry case registered against the company

Solan News: लौह उद्योग में धमाका होने से चार कामगार झुलसे, कंपनी के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 28 Jul 2024 12:29 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बरोटीवाला (सोलन)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बरोटीवाला (सोलन)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 28 Jul 2024 12:29 PM IST
सार

औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला में लौह उद्योग की भट्ठी में धमाका होने से चार कामगार झुलस गए। घायल अवस्था में इन कामगारों को झाड़माजरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर जमशाद व बालमीत को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। जबकि महेश व अंबिका अभी उपचाराधीन हैं।

विज्ञापन
Solan News Four workers were burnt due to explosion in iron industry case registered against the company
अस्पताल में उपचाराधीन कामगार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला में लौह उद्योग की भट्ठी में धमाका हो गया। इस दौरान पिघला हुआ लोहा गिरने से चार कामगार झुलस गए। कामगारों को झाड़माजरी के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। बरोटीवाला के लौह उद्योग में कामगार अंबिका, महेश, बालमीत व जमशाद काम कर रहे थे। इन लोगों ने भट्ठी में स्क्रैप डाला।

विज्ञापन


स्क्रैप डालने के बाद भट्ठी को क्रेन से दबाना शुरू किया कि अचानक जोर से धमाका हुआ। इससे पिघला हुआ लोहा भट्ठी से बाहर उछल गया और इन सभी कामगारों के ऊपर गिर गया। घायल अवस्था में इन कामगारों को झाड़माजरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर जमशाद व बालमीत को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। जबकि महेश व अंबिका अभी उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन


उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने कंपनी के खिलाफ लापरवाही बरतने पर मामला दर्ज कर लिया है। घायल चार कामगारों में दो की हालत ठीक होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। दो अभी उपचाराधीन है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed