{"_id":"668d5cea7ba438d465077ae6","slug":"solan-news-bdc-member-caught-with-60-thousand-rupees-in-nalagarh-vehicle-also-seized-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नालागढ़ में 60 हजार रुपये के साथ पकड़ा बीडीसी सदस्य, गाड़ी भी सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नालागढ़ में 60 हजार रुपये के साथ पकड़ा बीडीसी सदस्य, गाड़ी भी सीज
Tue, 09 Jul 2024 09:24 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 09 Jul 2024 09:24 PM IST
सार
नालागढ़ में पुलिस ने एक बीडीसी सदस्य 60 हजार रुपये के साथ पकड़ा है। पुलिस के अनुसार उन्हें काफी समय से सूचना मिल रही थी कि बीडीसी सदस्य एक प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने के एवज में लोगों को पैसा बांट रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नालागढ़ उपचुनाव से ठीक एक दिन पहले पुलिस ने एक बीडीसी सदस्य 60 हजार रुपये के साथ पकड़ा है। पुलिस ने पैसा सीज कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार उन्हें काफी समय से सूचना मिल रही थी कि बीडीसी सदस्य एक प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने के एवज में लोगों को पैसा बांट रहा था। पुलिस उसका पीछा कर रही थी, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आ रहा था।
विज्ञापन
पुलिस ने मंगलवार को सायं अंदरोला पुल के समीप उसे ट्रैप किया और उसकी गाड़ी से 60 हजार रुपये मौके से बरामद किया। जब उससे इस पैसे के बारे में जानकारी मांगी तो वह कोई भी जानकारी देने में असमर्थ रहा। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी भीष्म ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने बीडीसी सदस्य की कार से 60 हजार रुपये पकड़े हैं। इस व्यक्ति के खिलाफ लंबे समय से शिकायत आ रही थी। पुलिस ने पैसा सीज करने के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन