{"_id":"63d7bce62b98af2143135c5c","slug":"solan-news-adani-cement-dispute-truck-operator-chakka-jam-on-4-february-2023-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: ट्रक ऑपरेटर चार फरवरी को करेंगे चक्का जाम, कल सीएम के साथ बैठक पर संशय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: ट्रक ऑपरेटर चार फरवरी को करेंगे चक्का जाम, कल सीएम के साथ बैठक पर संशय
Mon, 30 Jan 2023 09:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी/ब्यूरो, दाड़लाघाट (सोलन)/शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी/ब्यूरो, दाड़लाघाट (सोलन)/शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 30 Jan 2023 09:49 PM IST
सार
मंगलवार दोपहर को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ ट्रक ऑपरेटरों और अदाणी समूह की बैठक पर संशय हो गया है। मुख्यमंत्री बर्फबारी की वजह से श्रीनगर में फंस गए हैं।
विज्ञापन
अदाणी समूह के खिलाफ नारेबाजी करते ट्रक ऑपरेटर।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अदाणी समूह के साथ मालभाड़े को लेकर चल रहे विवाद का हल न निकलने पर ट्रक ऑपरेटरों ने चार फरवरी को प्रदेश भर में चक्का जाम करने का एलान किया है। दाड़लाघाट में सोमवार को आमसभा में फैसला लिया गया कि 10 फरवरी तक ट्रक ऑपरेटरों के पक्ष में फैसला नहीं आया तो 11 को महापंचायत की जाएगी। किसी भी सूरत में अदाणी समूह की मनमानी को खत्म किया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं, मंगलवार दोपहर को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ ट्रक ऑपरेटरों और अदाणी समूह की बैठक पर संशय हो गया है। मुख्यमंत्री बर्फबारी की वजह से श्रीनगर में फंस गए हैं। अब सुक्खू मंगलवार शाम को शिमला पहुंच सकते हैं। वह बुधवार को राज्य सचिवालय में रखी गई विधायक प्राथमिकता बैठकों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा के लिए गए थे।
विज्ञापन
दूसरी ओर, आम सभा में मुख्य संसदीय सचिव (सीपीएस) और अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने भी शिरकत की। उन्होंने मंगलवार को होने वाली बैठक में ट्रक ऑपरेटरों का पक्ष रखने का आश्वासन दिया। उन्होंने ऑपरेटरों से मंगलवार को शिमला आने के लिए कहा।
विज्ञापन
अदाणी समूह के खिलाफ नारेबाजीट्रक ऑपरेटरों की बैठक सुबह 11:00 बजे शुरू हुई। इसमें एक-एक कर यूनियन के पदाधिकारियों ने अपनी बात रखी। बैठक करीब तीन घंटे तक चली। दोपहर 01:15 बजे सीपीएस संजय अवस्थी पहुंचे। इससे पहले शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रहा। ट्रक ऑपरेटरों ने अदाणी समूह के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।