फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan Lieutenant Colonel's body found hanging, he had told his son to take care of everyone

Himachal: फंदे पर लटका मिला सोलन के लेफ्टिनेंट कर्नल का शव, बेटे से कहा था-सबका ध्यान रखना

Tue, 19 Nov 2024 10:03 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रुखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रुखाबाद Published by: Krishan Singh Updated Tue, 19 Nov 2024 10:03 AM IST
सार

सोलन जिले के जाबल जमरोट के रहने वाले लेफ्टिनेंट कर्नल देशराज कौंडल (59) का शव सोमवार सुबह सरकारी आवास पर पंखे से लटका मिला।

विज्ञापन
Solan Lieutenant Colonel's body found hanging, he had told his son to take care of everyone
पुलिस इसे आत्महत्या मान रही। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

राजपूत रेजिमेंट के सरकारी आवास में लेफ्टिनेंट कर्नल का शव फंदे पर लटका मिला। सैन्य अधिकारियों ने ही पुलिस को सूचना दी। पोस्टमार्टम में छह-सात घंटे पहले फंदा लगाने से दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है।सोलन जिले के जाबल जमरोट के रहने वाले लेफ्टिनेंट कर्नल देशराज कौंडल (59) का शव सोमवार सुबह सरकारी आवास पर पंखे से लटका मिला।काफी देर तक वह आवास से बाहर नहीं निकले तो फाॅलोवर वहां पहुंचा। खिड़की से देखा गया तो देशाराज का शव पंखे से लटका हुआ था। इसके बाद अधिकारियों ने मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। मेजर नरेश चंद्र द्विवेदी की तहरीर पर फतेहगढ़ कोतवाली में मामला दर्ज किया गया। 

विज्ञापन


बेटे से कहा था-सबका ध्यान रखना
ले. कर्नल देशराज कौंडल का परिवार शिमला में रहता है। पढ़ाई के लिए पत्नी बच्चों के साथ ही रहती हैं। बताया जा रहा है कि बेटे को फोन पर पिता ने सबका ध्यान रखने की बात कही थी। तब यह नहीं पता था कि पापा ऐसा कुछ कर लेंगे। देशराज कौंडल  के पुत्र आयुष ने बताया कि वह लोग पापा के पास पिछले महीने आए थे। कुछ दिन रुक कर वापस गए थे। 
विज्ञापन


हरिद्वार ले गए शव
दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम हुआ। सैन्य अधिकारी निजी एंबुलेंस से ले. कर्नल के शव को मिलिट्री अस्पताल ले गए। वहां से उनके बेटे आयुष कुछ जवानों के साथ हरिद्वार रवाना हुए। बताया जा रहा है कि अंत्येष्टि हरिद्वार में की जाएगी। परिजन सदमे में हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed