फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Solan becomes Kabaddi champion by defeating Una in Nalwadi fair

Bilaspur News: नलवाड़ी मेले में ऊना को हराकर सोलन बना कबड्डी चैंपियन

Thu, 21 Mar 2024 05:29 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 21 Mar 2024 05:29 PM IST
सार

प्रतियोगिता में प्रदेश भर से इसमें आठ टीमों भाग लिया। फाइनल में दोनों टीमों की कांटेदार टक्कर हुई। 

विज्ञापन
Solan becomes Kabaddi champion by defeating Una in Nalwadi fair
नलवाड़ी मेले में सोलन बना कबड्डी चैंपियन - फोटो : संवाद

विस्तार

 राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले में आयोजित कबड्डी चैंपियनशिप के फाइनल में सोलन ने ऊना को हराकर खिताब जीता। संघर्षपूर्ण मुकाबले में तीन अंकों के अंतर से सोलन ने जीत हासिल की। प्रतियोगिता में प्रदेश भर से इसमें आठ टीमों भाग लिया। फाइनल में दोनों टीमों की कांटेदार टक्कर हुई। अंतिम 10 मिनट में सोलन के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 42-39 से ऊना को हरा दिया। सोलन की ओर से प्रो कबड्डी लीग में दबंग दिल्ली की ओर से खेलने वाले राहुल राणा ने भी भाग लिया।

विज्ञापन


सोलन और ऊना के अलावा चैंपियनशिप में हमीरपुर, मंडी, साई हॉस्टल बिलासपुर, स्टेट हॉस्टल बिलासपुर, बिलासपुर रेड और बिलासपुर ब्लू ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में एसडीएम सदर अभिषेक कुमार गर्ग ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव कृष्णलाल, जिला खेल अधिकारी रविशंकर और कबड्डी रेफरी संजीव ठाकुर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed