फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Social security pension will be available soon, MLA area development fund is also released, Mukesh gave inform

Himachal: जल्द मिलेगी सामाजिक सुरक्षा पेंशन, विधायक क्षेत्र विकास निधि भी जारी, विस में मुकेश ने दी जानकारी

Wed, 12 Mar 2025 06:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 12 Mar 2025 06:07 PM IST
सार

प्रदेश में विधवाओं और अन्य वर्गों को जल्द ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिलेगी। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दी। 

विज्ञापन
Social security pension will be available soon, MLA area development fund is also released, Mukesh gave inform
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में विधवाओं और अन्य वर्गों को जल्दी सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिलेगी। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दी। अग्निहोत्री ने कहा कि विधायक क्षेत्र विकास निधि का बजट भी जारी कर दिया गया है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर हमेशा लेट हो जाते हैं। पहले भी वह एचआरटीसी में पेंशन नहीं देने का मामला उठा चुके हैं, जबकि यह दे दी गई थी। प्रदेश की स्थिति वैसी नहीं है, जैसी कि विपक्ष दिखा रहा है।

विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने विधानसभा में प्रश्नकाल के बाद सदन में पहले व्यवस्था के प्रश्न का मामला उठाया।

कोषागारों से 10 हजार रुपये से अधिक की रकम नहीं भेजी जा रही: जयराम
उन्होंने कहा कि उपायुक्तों को विधायक जो प्रस्ताव भेजते हैं, उसमें मंजूरी तो दिखाई जा रही है, मगर विधायक क्षेत्र विकास निधि का बजट आगे नहीं जा रहा है। कोषागारों से 10 हजार रुपये से अधिक की रकम नहीं भेजी जा रही है। वित्त वर्ष खत्म होने वाला है। अगर इस बजट को खर्च नहीं किया जाता है तो यह क्या लैप्स होगा। सही मायने में यही विधायक के हाथ में है कि विकास के लिए जहां वे मंजूर बजट को भेज सकते हैं। मंजूरी तो दिखाई जा रही, मगर पैसा नहीं जा रहा है। जयराम ठाकुर बोले - हम समझ सकते हैं कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति खराब है। सरकार आदेश करें कि इस बजट को कोषागारों से तुरंत रिलीज किया जाए। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि वह जयराम ठाकुर की किसी भी बात को टाल नहीं सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 360 करोड़ रुपये जारी:मुकेश
वह उनको बता देते हैं कि विधायक क्षेत्र विकास निधि ट्रेजरी ने रिलीज कर दी है। नेता प्रतिपक्ष वरिष्ठ नेता हैं और पूर्व में मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री भी रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि होता क्या है कि नेता प्रतिपक्ष सूचना लेने में कुछ घंटे लेट हो जाते हैं। पीछे इन्होंने कहा कि एचआरटीसी में पेंशन नहीं दी गई। ये दे दी गई थी। विधायक दल की बैठक में भी यह बात ध्यान में लाई गई थी। मुख्य सचिव ने इसकी पुष्टि कर दी है। यह बजट रिलीज कर दिया गया है। विधवाओं और सहारा योजना की पेंशन या सहायता राशि दे दी गई है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 360 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं।
 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री हमारे साथ भी होली खेल लेते: जयराम
सदन में जब नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पूछा कि मुख्यमंत्री सदन में नहीं हैं। उन्होंने देहरा की कांग्रेस विधायक और मुख्यमंत्री की पत्नी कमलेश ठाकुर को संबोधित किया - यह तो भाभीजी को ही पता होगा कि वह कहां हैं। इस पर कुछ सदस्यों ने कहा कि सीएम होली मनाने गए हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि सुजानपुर में तो होली मनाते ही रहते हैं। हमारे साथ भी मना लेते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed