फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Snowfall in tourist town Manali, tourists were thrilled to see the falling snowflakes

Manali Snowfall: पर्यटन नगरी मनाली में बर्फबारी, बर्फ के फाहे गिरते देख झूमे सैलानी, देखें वीडियो

Thu, 27 Feb 2025 05:47 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 27 Feb 2025 05:47 PM IST
सार

पर्यटकों ने बर्फबारी के बीच खूब मस्ती की। मालरोड़ पर पर्यटकों ने खूब फोटो खूब सेल्फियां लीं। मनाली में शाम को 4:00 बजे के बाद बर्फबारी शुरू हो गई।

विज्ञापन
Snowfall in tourist town Manali, tourists were thrilled to see the falling snowflakes
बर्फ के फाहे गिरते देख झूमे सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो दिन से लगातार हो रही बारिश के बाद गुरुवार शाम को मनाली में बर्फबारी का दौर शुरू हुआ। मनाली के मालरोड़ पर बर्फ के फाहे गिरते देख पर्यटक झूम उठे। पर्यटकों ने बर्फबारी के बीच खूब मस्ती की। मालरोड़ पर पर्यटकों ने खूब फोटो खूब सेल्फियां लीं। मनाली में शाम को 4:00 बजे के बाद बर्फबारी शुरू हो गई।

विज्ञापन



आसमान से गिर रहे रुई जैसे फाहों के बीच मालरोड़ पर पहुंचे पर्यटकों ने इस यादगार पल को अपने मोबाइल में कैद किया। कइयों ने सेल्फी ली तो कइ ने फोटो खिंचवाए।  दिल्ली से आए पर्यटक सुमित भट्टाचार्य ने कहा कि बर्फबारी देखना उनके जीवन का सबसे हसीन पल है। बर्फ तो कई बाफ देखी लेकिन बर्फबारी होते हुए पहली बार देखी। उन्होंने यह यादगार पल अपने मोबाइल में कैद किया।

विज्ञापन

बर्फबारी के कारण वाहन सोलंगनाला से आगे नहीं जा पर रहे हैं। गुरुवार दिन को भारी बर्फबारी और बारिश के बीच हजारों पर्यटक फोर बाई फोर वाहनों में सोलंगनाला पहुंचे। सोलंगनाला में पर्यटकों ने बर्फ के बीच जमकर मस्ती की। पर्यटकों ने स्कीइंग, ट्यूब सलाइडिंग, स्नो स्कूटर आदि का जमकर लुत्फ लिया। सामान्य पर्यटक वाहनों को नेहरुकुंड में ही रोक दिया गया। बर्फ में वाहन स्किड होने के कारण इससे आगे नहीं जा सके। हालांकि, फोर बाई फोर वाहनों को सोलंगनाला तक भेजा गया। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने कहा कि पर्यटक वाहन नेहरूकुंड तक जबकि फोर बाई फोर वाहन सोलंगनाला तक भेजे गए। इससे आगे वाहनों की आवाजाही बंद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed