फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Snowfall in the upper areas of Kinnaur, Rohtang and Kunjum Pass in himachal pradesh

हिमाचल: किन्नौर और स्पीति के ऊपरी क्षेत्रों ने ओढ़ी बर्फ की चादर, तापमान लुढ़का

Thu, 20 May 2021 07:48 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, रोहतांग/कुल्लू/किन्नौर
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतांग/कुल्लू/किन्नौर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 20 May 2021 07:48 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के मध्यम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 23 मई तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान लगाया है। 

विज्ञापन
Snowfall in the upper areas of Kinnaur, Rohtang and Kunjum Pass in himachal pradesh
छितकुल में ताजा बर्फबारी। - फोटो : एएनआई

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर व लाहाँल-स्पीति जिले के ऊपरी  भागों में ताजा हिमपात दर्ज किया गया है। जिले के उंचाई क्षेत्रों में चार इंच तक बर्फबारी दर्ज की गई है। उंचाई वाले क्षेत्र हांगो, नाको, छितकुल, रक्षम, लिप्पा आसरंग, किन्नू चांरग और नेंसग में चार इंच तक बर्फबारी हुई है। जबकि निचले क्षेत्रों में रिकांगपिओ समेत पोवारी, कडछम, टापरी, भावानगर निगुलसरी और चौरा में लगातार बारिश होने से ताममान में गिरावट आई है।

विज्ञापन


बर्फबारी से किसानों-बागवानों की चिंता बढ़ गई है। क्योंकि जिले के ऊंचाई वाले भागों में इन दिनों सेब के पौधों में फ्लोवरिंग चल रही है, लेकिन बर्फबारी से इसे नुकसान हो सकता है। लगातार बारिश होने स्पीलो के पास 59 ट्रांसफार्मर बंद होने से पूह और काजा क्षेत्र के लिए बिजली आपूर्ति बंद हो गई है। टापरी के नजदीक भगतनाला, स्पीलो और नेसंग के आसपास एनच-5 बंद हो गया है। टापरी के नजदीक पागलनाला में मलबा आने से एक वाहन मलबे की चपेट आ गया। वाहन चालक अनिल सहित आईटीबीपी के जवान समीर अहमद, पप्तिश गुप्ता और बेटी फातिमा देर रात ढाई बजे से वाहन में फंसे रहे। बाद में रेस्क्यू कर इन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जिला कुल्लू के साथ लाहौल-स्पीति में गुरुवार को मौसम सुबह से खराब रहा और आसमान पर बादल छाए रहे। रोहतांग दर्रा, कुंजुम दर्रा सहित ऊंची पहाड़ियों में बर्फ के फाहे गिरे हैं। मनाली के मकवरे, शिकवरे, हनुमान टिब्बा, सेव स्टिर पीक, पिन पार्वती में शाम के समय फाहे गिरे। मनाली-लेह मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी रही। मनाली-लेह मार्ग पर 228 वाहन आर-पार हुए हैं।


19 मई को मनाली से लेह की ओर 75 वाहन रवाना किए गए। इसमें 64 ट्रक, नौ छोटे वाहन और दो बसें रवाना हुई हैं। मनाली से लेह के लिए 153 वाहन आए, जिसमें 146 ट्रक व सात छोटे वाहन मौजूद थे। पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने कहा कि पर्यटकों को मनाली-लेह मार्ग पर आवाजाही नहीं करने से की हिदायत दी गई है। कुल्लू जिला प्रशासन ने भी पर्यटकों के साथ आम लोगों को अटल टनल रोहतांग के आसपास व अन्य संवेदनशील इलाकों की ओर न जाने के लिए कहा है। 

उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के मध्यम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 23 मई तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान लगाया है। मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में तूफान और बारिश जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। वीरवार को भी राजधानी शिमला में सुबह बारिश हुई जबकि दोपहर बाद धूप खिली रही। प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य ही रहा जबकि अधिकतम तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का है। 

 

स्पीति में ताजा बर्फबारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed