फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   snowfall in rohtang.

रोहतांग में फिर बर्फ के फाहे, कई क्षेत्रों में बारिश

Wed, 03 Jun 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला/मनाली/कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला/मनाली/कुल्लू Updated Wed, 03 Jun 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
snowfall in rohtang.

हिमाचल प्रदेश के कुछ ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में बुधवार को बर्फबारी हुई। हल्की बर्फबारी का यह दौर कुल्लू, मनाली, रोहतांग सहित कई क्षेत्रों में चलता रहा। निचले क्षेत्रों में रुक-रुककर बारिश भी हो रही है। इसी के साथ राज्य के लगभग तमाम क्षेत्रों में पारा लुढ़क गया है। प्रचंड गर्मी से परेशान लोग अब राहत महसूस कर रहे हैं। शिमला, मनाली जैसे क्षेत्रों में तो लोग स्वेटर पहनने को मजबूर हो गए हैं।

विज्ञापन


बुधवार को लगातार तीसरे दिन 13050 फुट ऊंचे रोहतांग दर्रा में दोबारा बर्फ के फाहे गिरे। मनाली सहित पूरी कुल्लू घाटी में बारिश हो रही है। लगातार मौसम के बदलते तेवरों से घाटी के किसान-बागवान परेशान हैं। किसानों को रबी की फसल को निपटाना मुश्किल हो गया है। बारिश के चलते खेतों में जौ-गेहूं की फसल खराब होने लगी है। रोहतांग पास में सैलानियों ने ताजा बर्फ के फाहों का खूब आनंद उठाया।
विज्ञापन


सप्ताह भर खराब रहेगा मौसम- मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा है कि सप्ताह भर मौसम खराब रहेगा। चार जून को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गर्जना के साथ वर्षा हो सकती है। यही स्थिति मध्य पर्वतीय क्षेत्र और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हो सकती है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण मौसम में यह बदलाव आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed