फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Snowfall in northern part of Rohtang Pass, Koksar and Atal Tunnel Rohtang Himachal Weather

Himachal Weather: रोहतांग दर्रा, कोकसर व अटल टनल रोहतांग के उत्तरी भाग में बर्फबारी, -1.7 डिग्री तापमान दर्ज

Sun, 07 Apr 2024 10:50 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: श्याम जी. Updated Sun, 07 Apr 2024 10:50 PM IST
सार

रोहतांग दर्रा, कोकसर और अटल टनल रोहतांग के उत्तरी क्षेत्र में बर्फ के हल्के फाहे गिरे। वहीं, केलांग में न्यूनतम तापमान -1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 

विज्ञापन
Snowfall in northern part of Rohtang Pass, Koksar and Atal Tunnel Rohtang Himachal Weather
बर्फ के बीच सैलानियों ने की मस्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में रविवार दोपहर के बाद मौसम ने करवट बदली। दोपहर बाद 13,050 फुट ऊंचे रोहतांग दर्रा, कोकसर और अटल टनल रोहतांग के उत्तरी क्षेत्र में बर्फ के हल्के फाहे गिरे। बर्फ के बीच सैलानियों ने मस्ती की। इसके साथ ही मनाली व कुल्लू में हल्की बूंदाबांदी हुई। बारिश के बीच तेज हवाओं का दौर भी खूब चला। 
विज्ञापन


हालांकि मनाली और केलांग के बीच वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से चलती रही। वहीं, मौसम विज्ञान विभाग शिमला के अनुसार नौ अप्रैल तक मौसम साफ रहेगा, जबकि 10 से 13 अप्रैल तक कुछ स्थानों पर वर्षा और हिमपात होने के आसार हैं। 10 से अधिक अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ आंधी आने की संभावना है। रविवार को केलांग में न्यूनतम तापमान -1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed