फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   snowfall in manali.

पर्यटन नगरी मनाली की चोटियों पर हुआ हिमपात

Sat, 24 Oct 2015 07:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला/मनाली
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला/मनाली Updated Sat, 24 Oct 2015 07:30 PM IST
विज्ञापन
snowfall in manali.

मनाली की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ। इससे घाटी के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सुबह से मनाली में काले घने बादल छाए रहे। मनाली की ऊंची चोटियों, मकरवे, शिकरवे ,मनाली पीक, लद्दाखी पीक, सेवन सिस्टर पीक, पतालसू पीक, हनुमान टिब्बा, देऊ टिब्बा, मांगण कोट, व्यास कुंड, हामटापास, चंद्रखंणी पीक, मनाली पास, खान परी पीक, शिघन तुंग, शेतीधार, शलीण धार, शिरघन तुंग सहित अन्य पीर पंजाल और धौलाधार की चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ है।

विज्ञापन


वहीं मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के मध्य पर्वतीय और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में रविवार और सोमवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में हिमपात का पूर्वानुमान भी जताया है। मौसम बदलने से तापमान में भी गिरावट रिकॉर्ड की गई है। ठंड बढ़ने पर लोगों ने पहनावा बदल लिया है। राजधानी शिमला में लोग स्वेटर और जैकेट पहने नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में 28 अक्तूबर के बाद मौसम साफ होने के आसार हैं। रविवार और सोमवार को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा और मंडी के ऊपरी क्षेत्रों में हिमपात होने की संभावना है। मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, कुल्लू, मंडी और चंबा में भारी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed