फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   snowfall himachal: Mustard oil started freezing due to the cold in kitchen in Lahaul Valley

शीतलहर: लाहौल घाटी में कड़ाके की ठंड, रसोई में जमने लगा सरसों तेल

Thu, 09 Dec 2021 12:22 PM IST
Krishan Singh दिनेश जस्पा, संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
दिनेश जस्पा, संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 09 Dec 2021 12:22 PM IST
सार

झीलों-झरनों के बाद अब रसोई में रखा सरसों तेल और रिफाइंड भी जमने लगा है। प्लास्टिक के बंद पैकेटों में जमे तेल को तंदूर के समीप पिघलाना पड़ रहा है। यही नहीं, सरकारी आवासों, होटलों सहित घरों में पानी के नल जम गए हैं। 

विज्ञापन
snowfall himachal: Mustard oil started freezing due to the cold in kitchen in Lahaul Valley
बंद पैकेटों में जम गया सरसों तेल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में ताजा बर्फबारी के बाद जनजीवन घर से बाहर तक जम गया है। शाम होते ही लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। घाटी में रात का तापमान शून्य से 9 डिग्री सेल्सियस नीचे चल रहा है। झीलों-झरनों के बाद अब रसोई में रखा सरसों तेल और रिफाइंड भी जमने लगा है। प्लास्टिक के बंद पैकेटों में जमे तेल को तंदूर के समीप पिघलाना पड़ रहा है। यही नहीं, सरकारी आवासों, होटलों सहित घरों में पानी के नल जम गए हैं।

विज्ञापन


लोग जैसे-तैसे पीने के पानी का खुद के लिए इंतजाम कर रहे हैं लेकिन मवेशियों के लिए घरों से दूर जाकर पानी ढोना पड़ रहा है। कई संपर्क मार्ग भी अभी बहाल नहीं हो पाए हैं। ऐसे में लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। उल्लेखनीय है कि घाटी के चंद्रावैली, दारचा क्षेत्र सहित समूची मयाड़ घाटी में दिन के समय भी शीतलहर का प्रकोप जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed