{"_id":"59eca9084f1c1bcd538b8a61","slug":"snowfall-at-peaks-of-lahaul-spiti","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाहौल की ऊंची चोटियों पर हिमपात, तेज होने लगी शीतलहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाहौल की ऊंची चोटियों पर हिमपात, तेज होने लगी शीतलहर
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Mon, 23 Oct 2017 09:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू और लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ है। घाटी के निचले क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश भी हुई। रविवार शाम को अचानक मनाली सहित समूची घाटी में मौमस बदलाव देखने को मिला।
विज्ञापन
रोहतांग पास सहित अन्य चोटियों पर हल्के हिमपात का क्रम शुरू हुआ। इससे घाटी के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। ऊंची चोटियों पर हिमपात से सर्द हवाओं ने भी दस्तक दी है। सर्द हवाओं के चलते मनाली सहित अन्य क्षेत्रों में लोगों ने गर्म वस्त्र पहनने आरंभ कर दिए हैं।
विज्ञापन
कई जगह हल्की बारिश के आसार
प्रदेश के कई क्षेत्रों में सोमवार को हल्की बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
रविवार को शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम मिलाजुला बना रहा। धूप खिलने के साथ-साथ बादल भी छाए रहे। राजधानी शिमला में सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ गई है।
रविवार को शिमला में अधिकतम तापमान 22.0, सुंदरनगर में 29.0, भुंतर में 28.0, धर्मशाला में 26.4, ऊना में 36.0, नाहन में 27.4, पालमपुर में 27.0, मनाली में 21.0, सोलन में 27.0, कांगड़ा में 30.0, मंडी में 29.2, बिलासपुर में 30.0, हमीरपुर में 30.5, चंबा में 28.0, डलहौजी में 17.0, केलांग में 27.0 और कल्पा में 18.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।