फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   snowfall and rain forecast in himachal

बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी के आसार

Thu, 24 Mar 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 24 Mar 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
snowfall and rain forecast in himachal
तीन दिन में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हुई है। - फोटो : फाइल फोटो

हिमाचल में वीरवार से दोबारा मौसम का मिजाज बिगड़ेगा। तीन दिन मौसम साफ रहने के बाद अब 28 मार्च तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 26 मार्च को मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन


उधर, बुधवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। ऊना में सबसे अधिक 29 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश होगी। 25 से 27 मार्च तक मध्य पर्वतीय क्षेत्रों के अलावा मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा में बारिश होगी और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल स्पीति, मंडी, कुल्लू और चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश, बर्फबारी होगी।
विज्ञापन


28 मार्च को सिर्फ मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम खराब रहेगा। 29 मार्च से प्रदेश में मौसम साफ होगा। बुधवार को शिमला में अधिकतम तापमान 20.5, सोलन में 26.8, नाहन में 24.7, हमीरपुर में 28.3, मंडी में 26.3, बिलासपुर में 27.3, मनाली में 18.6 और धर्मशाला में 21.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान शिमला में 11.4, केलांग में -4.5, कल्पा में 1, मनाली में 8.4, सुंदरनगर में 6.9, पालमपुर में 8.5 और धर्र्मशाला में 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed