फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   snow

ताजा बर्फबारी के बाद राजधानी से कटा अपर शिमला

Fri, 21 Feb 2020 09:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
snow
शिमला के छराबड़ा में बर्फबारी से यातायात प्रभावित रहा। हिमपात के बाद सुनसान पड़ी सड़क।
बर्फबारी से सुबह के वक्त ठप रहा यातायात, दोपहर तक सड़कें बहाल होने पर शुरू हुआ यातायात
विज्ञापन

शिमला। जिले में देर रात हुई बर्फबारी के कारण शुक्रवार सुबह अपर शिमला का राजधानी से सड़क संपर्क कटा रहा। रोहड़ू, ठियोग, चौपाल, नेरवा और रामपुर के लिए सुबह के समय यातायात सेवाएं ठप रहीं। इससे हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। महाशिवरात्रि का त्योहार मनाने के लिए अपने गांव जाने की तैयारी कर रहे अपर शिमला के लोग शुक्रवार दोपहर तक शिमला में ही फंसे रहे। दोपहर बाद सड़क बहाल होने पर राहत मिली। सुबह के समय कुफरी के पास सड़क यातायात के लिए बंद होने के कारण बसें अपने निर्धारित समय के मुकाबले देरी से रूटों पर रवाना हुईं।
शिमला से ठियोग की ओर सुबह दस बजे के बाद बस सेवा शुरू हो पाई। दोपहर बाद खड़ापत्थर, नारकंडा और खिड़की होते हुए बस सेवा शुरू हो गई। राजधानी शिमला में भी बर्फबारी के कारण सुबह के समय विक्ट्री टनल, लक्कड़ बाजार और संजौली मार्ग पर भी फिसलन रही। रामपुर के लिए एचआरटीसी ने वाया बसंतपुर बस भेजीं। प्रशासन की टीमें मुस्तैद दिखीं और दोपहर बाद की सभी बसें शेड्यूल के मुताबिक चलाई गई हैं।
विज्ञापन

लोकल रूटों पर आठ बजे के बाद चलीं बसें
राजधानी शिमला में भी शुक्रवार सुबह कई लोकल रूटों पर बसें आठ बजे के बाद शुरू हुई। हालांकि, एचआरटीसी ने न्यू शिमला, आईएसबीटी रूट पर सुबह सात बजे के बाद ही बसों का संचालन शुरू कर दिया। विक्ट्री टनल-लक्कड़ बाजार संजौली मार्ग पर फिसलन होने से बसें दस बजे से चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह के वक्त हुई दिक्कतें : ठाकुर
एचआरटीसी शिमला डिविजन के मंडलीय प्रबंधक रघुवीर सिंह ठाकुर ने बताया कि वीरवार रात कुफरी सहित ऊंचाई वाले अन्य क्षेत्रों में हुई बर्फबारी से शुक्रवार सुबह बस सेवाएं प्रभावित हुई हैं। हालांकि, दिन के समय सभी बसें निर्धारित समय पर रवाना की गईं।

शहर में दस बजे तक खोले एंबुलेंस रोड
ताजा बर्फबारी के कारण शहर के कई वार्डों में एंबुलेंस रोड बंद हो गए। हालांकि, नगर निगम की टीम ने सुबह पांच बजे से ही बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया था। आईजीएमसी और केएनएच सड़क को सबसे पहले बहाल किया गया। इसके बाद जाखू, बैनमोर वार्ड की सड़कों से बर्फ हटाई गई। नगर निगम के सहायक अभियंता राजेश ठाकुर ने बताया कि दस बजे तक शहर के सभी रोड बहाल कर दिए थे। पैदल रास्तों से भी बर्फ हटाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed