फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Snow removal work completed on Manali-Leh road, traffic will be restored soon

राहत की खबर: पांच महीनों से बंद मनाली-लेह हाईवे रिकॉर्ड समय में बहाल, जल्द दौड़ेंगे वाहन

Sat, 26 Mar 2022 11:10 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एंजेसी मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एंजेसी मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 26 Mar 2022 11:10 PM IST
सार

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस मार्ग पर बर्फ हटाने का कार्य लगातार जारी रहा। करीब 427 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के करीब 227 किलोमीटर हिस्से से बीआरओ ने बर्फ हटाई। सूत्रों के मुताबिक बीआरओ ने शनिवार को सड़क से बर्फ हटाने का कार्य पूरा किया। 

विज्ञापन
Snow removal work completed on Manali-Leh road, traffic will be restored soon
मनाली-लेह मार्ग की बहाली। - फोटो : संवाद

विस्तार

सामरिक महत्व के मनाली-लेह नेशनल हाईवे पर जल्द ही वाहन दौड़ने लगेंगे। सीमा सड़क संगठन से सड़क से बर्फ हटाने का कार्य लगभग पूरा कर लिया है। सरचू और बारालाचा में ही बर्फ हटाने का कार्य शेष है। हालांकि, फिलहाल यातायात बहाल नहीं किया गए है। जिला प्रशासन और बीआरओ की टीम के संयुक्त निरीक्षण के बाद वाहनों के लिए भी हाईवे खोल दी जाएगी। पिछले साल की अपेक्षा सीमा सड़क संगठन ने दो दिन पहले ही बर्फ हटाने का कार्य पूरा किया है। पिछले साल 28 मार्च को बर्फ हटाने का कार्य पूरा किया गया था।

विज्ञापन


करीब पांच माह पूर्व भारी बर्फबारी के कारण मनाली-लेह नेशनल हाईवे यातायात के लिए बंद हो गया था। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस मार्ग पर बर्फ हटाने का कार्य लगातार जारी रहा। करीब 427 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के करीब 227 किलोमीटर हिस्से से बीआरओ ने बर्फ हटाई। सूत्रों के मुताबिक बीआरओ ने शनिवार को सड़क से बर्फ हटाने का कार्य पूरा किया।  उपायुक्त लाहौल-स्पीति नीरज कुमार ने कहा कि फिलहाल इस मार्ग पर यातायात बहाल नहीं हुआ है। सड़क का निरीक्षण करने के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed