फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Snow Marathon: Runners will run on a sheet of snow at an altitude of ten thousand feet in Sissu

Snow Marathon: सिस्सू में दस हजार फीट की ऊंचाई पर बर्फ की चादर पर दौड़ेंगे धावक

Sat, 11 Mar 2023 05:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 11 Mar 2023 05:42 PM IST
सार

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के सिस्सू में दस हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर रविवार को देश की दूसरी स्नो मैराथन स्पर्धा होगी। स्नो मैराथन में भारतीय सेना के जवान, नौसेना के नाविकों सहित 300 से अधिक धावक दौड़ लगाएंगे।

विज्ञापन
Snow Marathon: Runners will run on a sheet of snow at an altitude of ten thousand feet in Sissu
बर्फ से लकदक सिस्सू। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के सिस्सू में दस हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर रविवार को देश की दूसरी स्नो मैराथन स्पर्धा होगी। स्नो मैराथन में भारतीय सेना के जवान, नौसेना के नाविकों सहित 300 से अधिक धावक दौड़ लगाएंगे। स्नो मैराथन दो वर्गों में होगी। 42 किलोमीटर की फुल मैराथन और 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन होगी। जबकि पांच किलोमीटर और एक किलोमीटर वर्ग में भी प्रतिभागियों को पंजीकृत किया गया है।

विज्ञापन


स्नो मैराथन के लिए चंद्रा नदी के बाएं किनारे की ओर सस्पेंशन ब्रिज, सिस्सू नर्सरी से आयोजन स्थल तक का ट्रैक निधार्रित किया गया है। स्नो मैराथन सुबह 6:00 बजे शुरू होगी। शुक्रवार से स्नो मैराथन के ट्रैक को खाली रखा गया है। इस पर पर्यटकों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया है। वहीं स्नो मैराथन का शुभारंभ करने के लिए रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री लाहौल पहुंचना था, लेकिन उनका कार्यक्रम रद्द हुआ है। स्नो मैराथन के स्थानीय संयोजक राजेश चंद ने कहा कि स्नो मैराथन में 300 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण किया है। बर्फ की चादर पर रविवार सुबह 6:00 बजे दौड़ शुरू होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed