{"_id":"834c0ebdc6adf9afcacf371e490e1173","slug":"snow-covered-chamba-jammu-border-for-next-six-months-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह माह बर्फ के हवाले रहेगा चंबा-जम्मू बॉर्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह माह बर्फ के हवाले रहेगा चंबा-जम्मू बॉर्डर
अनिल शर्मा/अमर उजाला, चंबा
Updated Sun, 01 Nov 2015 11:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्फबारी का मौसम शुरू होते ही चंबा-जम्मू बॉर्डर पर तैनात आईआरबी के जवानों को वापस बुलाने का फैसला लिया गया है। अगले करीब छह माह तक बॉर्डर खाली हो जाएगा। आईआरबी की दो चौकियों को निचले क्षेत्रों में बुला लिया गया है। इनमें गुल्लू की मंडी और सतरूंडी चेक पोस्ट शामिल हैं। इन्हें अब भांदल और बैरागढ़ में व्यवस्थित किया जाएगा।
विज्ञापन
इधर, गढ़माता, खुंडी मराल, ब्रुइला, मनसाधार और नोडल धार चौकियों को भी आगामी बर्फबारी से पहले नीचे बुलाने के निर्देश हैं। मौजूदा समय में चंबा जिले के साथ सटी जम्मू-कश्मीर की सीमा पर पुलिस विभाग ने कुल तेरह सुरक्षा केंद्र स्थापित किए हैं। इनमें तीन चेक पोस्ट हैं और दस चौकियां शामिल हैं।
विज्ञापन
चेक पोस्ट और चौकियों में तैनात जवान सीमा पर सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे हैं, लेकिन बर्फबारी का मौसम शुरू होते ही इन्हें पीछे हटने को कहा गया है। इससे पहले इस सीमा की सुरक्षा का जिम्मा आईटीबीपी के पास था। करीब तीन साल पहले आईटीबीपी को यहां हटा दिया गया है और आईआरबी के जवान सीमा पर तैनात हैं।
विज्ञापन
सर्दियों के मौसम में सीमांत क्षेत्रों में भारी बर्फबारी होती है। ऐसे में यहां टिकना नामुमकिन होता है। ऐसे में चंबा-जम्मू-कश्मीर की सीमा पर तैनात आईआरबी के जवानों को निचले क्षेत्रों में बुला लिया जाता है। मौसम खुलते ही इन्हें फिर से सीमा पर भेज दिया जाता है।
डीएसपी हेडक्वार्टर चंबा वीर बहादुर सिंह ने कहा कि दो चौकियों में तैनात जवानों को नीचे बुलाया गया है। स्थायी चेक पोस्ट अपने स्थान पर बनी रहेंगी। बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों से आईआरबी जवानों को निचले क्षेत्रों में बुला लिया जाएगा।