फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Snow Avalanche In Fumadnala rahninala Koksar Lahaul Spiti Rohtang pass

लाहौल के फुमड़नाला और राहनीनाला में गिरे हिमखंड, केलांग से कटा कोकसर का संपर्क

Mon, 20 Apr 2020 05:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कोकसर/मनाली (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, कोकसर/मनाली (लाहौल-स्पीति) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 20 Apr 2020 05:55 PM IST
विज्ञापन
Snow Avalanche In Fumadnala rahninala Koksar Lahaul Spiti Rohtang pass
मनाली-लेह मार्ग पर रोहतांग दर्रा के समीप राहनीलाला में गिरा हिमखंड। - फोटो : अमर उजाला

जनजातीय जिला लाहौल में हिमखंड गिरने का सिलसिला जारी है। सोमवार को कोकसर से तीन किलोमीटर दूर फुमड़नाला और मनाली की तरफ से मनाली-लेह मार्ग के राहनीनाला में हिमखंड गिरे हैं। फुमड़नाला में हिमखंड गिरने से कोकसर का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है। बीआरओ यहां 50 मीटर में फैले हिमखंड के मलबे को हटाने में जुटा है। राहनीनाला में भी हिमखंड गिरने से सड़क किनारे 15 से 20 फीट बर्फ के मलबे की ऊंची दीवार खड़ी हो गई है। बीआरओ के दो डोजर इस दीवार को हटाने में लगे हैं।

विज्ञापन


बीआरओ के कमांडर कर्नल उमाशंकर ने कहा कि सड़क बहाली का कार्य जारी है। मौसम खुलते ही रोहतांग बहाली अभियान भी युद्धस्तर पर शुरू किया जाएगा। बीआरओ ने इस बार मनाली-लेह सड़क बहाली फरवरी में शुरू की थी। लेकिन अप्रैल के तीसरे सप्ताह में भी मौसम साथ नहीं दे रहा है। इससे किसानों-बागवानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन


रोहतांग सहित कुल्लू, लाहौल की चोटियों पर गिरे बर्फ के फाहे
सोमवार सुबह से ही मौसम खराब बना रहा। दोपहर बाद रोहतांग सहित कुल्लू व लाहौल की ऊंची चोटियों पर बर्फ के फाहे गिरे। जिला मुख्यालय में तेज हवाएं भी चलीं। पिछले तीन दिनों से पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed