Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Smuggling of 'chitta' (synthetic drug) from Chandigarh to Shimla: 3 suspects nabbed

Shimla News: चंडीगढ़ से शिमला के लिए हो रही चिट्टे की तस्करी, 3 आरोपी दबोचे

Thu, 05 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Smuggling of 'chitta' (synthetic drug) from Chandigarh to Shimla: 3 suspects nabbed
शोघी और बालूगंज में पकड़े चिट्टे के मामले में पुलिस की कार्रवाई, दो अंतरराज्यीय नेटवर्क का किया भंडाफोड़
विज्ञापन

दोनों मामलों में पुलिस ने बरामद किया था 28 ग्राम चिट्टा
दो फिरोजपुर, एक मनीमाजरा का रहने वाला है आरोपी

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। चिट्टा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शिमला पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर चंडीगढ़ से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शोघी और बालूगंज में बरामद 28 ग्राम चिट्टे के मामले में यह कार्रवाई की है। इसमें दो अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चंडीगढ़ से शिमला के लिए चिट्टे की तस्करी की जा रही थी। एएसपी मेहर पंवार ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर दोनों मामलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के अलावा डिजिटल साक्ष्यों, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), सीसीटीवी फुटेज और वित्तीय लेन-देन के विश्लेषण के आधार पर तस्करों तक पहुंचा गया। पहला मामला 11 अक्तूबर को पुलिस थाना बालूगंज में दर्ज किया था। शोघी चौकी के पास नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक बस की तलाशी ली। इस दौरान बस में सवार भुवनेश चौहान (21) निवासी शोघी और गुलशन (21) निवासी कोटखाई के कब्जे से 22 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने नेटवर्क की जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी चंडीगढ़ से साजन और विकास से चिट्टा खरीदकर लाते थे।
विज्ञापन


डिजिटल साक्ष्यों और वित्तीय लेन-देन के विश्लेषण में विकास उर्फ आकाश (25) की पहचान हुई। वह नशे के कारोबार से प्राप्त रकम के लेन-देन के लिए साजन के बैंक खाते का इस्तेमाल कर रहा था। वहीं साजन उर्फ सैम (24) आगे चिट्टा वितरित करने वालों के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभाता था। इसके बाद पुलिस की विशेष टीम ने चंडीगढ़ में दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी पंजाब के फिरोजपुर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा मामला 27 सितंबर को पुलिस थाना बालूगंज में दर्ज किया था। शोघी चौकी के पास बस की जांच के दौरान कुल्लू निवासी क्षितिज वर्मा (26) के कब्जे से छह ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था। पूछताछ और साक्ष्यों के विश्लेषण में सामने आया कि आरोपी चंडीगढ़ के मनीमाजरा निवासी रोहित से चिट्टा खरीदकर लाया था। इस आधार पर पुलिस ने रोहित को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।



2026 में 93 तस्कर गिरफ्तार
शिमला पुलिस के अनुसार नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वर्ष 2026 में अब तक 93 तस्कर गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि 68 अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क ध्वस्त किए हैं। वर्ष 2025 में आठ मुख्य सप्लायरों को गिरफ्तार कर चार नेटवर्क का भंडाफोड़ किया था। वहीं वर्ष 2024 में 15 मुख्य सप्लायरों को गिरफ्तार कर चार नेटवर्क ध्वस्त किए थे। एएसपी मेहर पंवार ने बताया कि पुलिस की कार्रवाई अब केवल नशे की छोटी खेप पकड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि सप्लाई के स्रोत और मुख्य नेटवर्क तक पहुंचकर नशा तस्करी पर अंकुश लगाने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article