Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   SMC Teachers Protest outside Himachal Pradesh Secretariat Continues

SMC Teachers: एसएमसी शिक्षकों का सचिवालय के बाहर धरना जारी, सीएम ने वार्ता के लिए बुलाया

Wed, 04 Oct 2023 01:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 04 Oct 2023 01:45 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एसएमसी शिक्षकों को शाम को वार्ता के लिए बुलाया है।

विज्ञापन
SMC Teachers Protest outside Himachal Pradesh Secretariat Continues
धरने पर बैठे एसएमसी शिक्षक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसएमसी शिक्षकों का राज्य सचिवालय के समीप बुधवार सुबह भी धरना जारी है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एसएमसी शिक्षकों को शाम को वार्ता के लिए बुलाया है। एसएमसी शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुनील शर्मा ने बताया हम अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने का प्रयास कर रहे हैं और पिछले 12 साल का संघर्ष उनके समक्ष रखना चाहते हैं। हम कोई तोड़फोड़ करने नहीं आए है, शांतिपूर्वक हक मांगने आए हैं।

विज्ञापन


हमारे साथ महिला साथी सड़कों पर हैं, उन्हें राष्ट्र निर्माता के नाम से भी जानते हैं पर आज यही राष्ट्रीय निर्माता सड़कों पर हैं। यह यह शर्म की बात है। हमारी मांग है कि हमारे लिए एक स्थाई समाधान निकाला जाए और अगर यह नहीं निकलता तो हमारा प्रदर्शन और उग्र होगा। हमें कई आश्वासन दिए गए पर सभी झूठ के पुलिंदे थे।
विज्ञापन


सरकार के पास आपदा का एक बहुत बड़ा बहाना है पर आपदा के लिए 4500 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत कर दी गई है और हमारे लिए कुछ भी नहीं। यह हमारे साथ धोखा है। हम 2500 शिक्षक सड़कों पर है। हमारी बहनों के छोटे-छोटे बच्चे हैं जो घर पर हैं, हमने मुख्यमंत्री को ओक ओवर में मिलने का विकल्प भी दिया था पर उन्होंने वह भी स्वीकार नहीं किया। कांग्रेस पार्टी ने अपने चुनाव घोषणा पत्र में इसे प्रमुखता से रखा था पर वह भी एक बहुत बड़ा झूठा निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed