फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   smart mobile phone to topper students in himachal pradesh

उच्च शिक्षा निदेशालय: मार्च तक 10 हजार मेधावियों को मिलेंगे स्मार्ट मोबाइल फोन

Sun, 09 Jan 2022 02:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 09 Jan 2022 02:19 PM IST
विज्ञापन
smart mobile phone to topper students in himachal pradesh
उच्च शिक्षा निदेशालय (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ने वाले दस हजार मेधावियों को मार्च 2022 तक स्मार्ट मोबाइल फोन दिए जाएंगे। नए शैक्षणिक सत्र से पहले मोबाइल फोन आवंटन का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए उच्च शिक्षा निदेशालय ने जैम पोर्टल के माध्यम से टेंडर आमंत्रित किए हैं। दसवीं-बारहवीं के नौ हजार और कॉलेजों के एक हजार मेधावियों को स्मार्ट मोबाइल फोन दिए जाने हैं।

विज्ञापन


शैक्षणिक सत्र 2020-21 के मेधावियों के लिए स्मार्ट मोबाइल फोन की खरीद की जानी है। प्रो. प्रेम कुमार धूमल की सरकार के समय शुरू हुई लैपटॉप वितरण योजना को जयराम सरकार ने बंद कर दिया है। शैक्षणिक सत्र 2018-19 और 2019-20 की मेरिट सूची में शामिल करीब साढ़े 19 हजार मेधावियों को ही अब लैपटॉप दिए जाने हैं।
विज्ञापन


लैपटॉप खरीद का प्रस्ताव अभी वित्त महकमे के पास विचाराधीन हैं। आने वाले दिनों में होने वाली कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की संभावना है। सिंगल कंपनी ही टेंडर प्रक्रिया में शेष होने के चलते मामला कैबिनेट में भेजा जाना है। लैपटॉप खरीद का मामला जयराम सरकार के सत्ता में आने के बाद से विवाद में चल रहा है। ऐसे में अब इस योजना को बंद करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जगह मेधावियों को स्मार्ट मोबाइल फोन देने का फैसला लिया गया है। इसी कड़ी में उच्च शिक्षा निदेशालय ने जैम पोर्टल के माध्यम से आधुनिक तकनीक के मोबाइल फोन खरीदने के लिए कंपनियों से टेंडर आमंत्रित किए हैं। लैपटॉप की जगह मोबाइल फोन देने से सरकार को बजट भी कम खर्च करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed