फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   smart classes in govt schools in himachal.

सरकारी स्कूलों में लगेगी स्मार्ट क्लास, मिलेंगी सुविधाएं

Mon, 24 Aug 2015 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 24 Aug 2015 10:16 PM IST
विज्ञापन
smart classes in govt schools in himachal.

सूबे के 1525 हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में सितंबर अंत से स्मार्ट क्लासें शुरू हो जाएंगी। इन स्कूलों में सर्वर, पांच-पांच कंप्यूटर, प्रिंटर, व्हाइट बोर्ड, प्रोजेक्टर, यूपीएस, कुर्सियां आदि पहुंच चुकी हैं। निजी कंपनी ने स्कूलों में यह सामान पहुंचाया है।

विज्ञापन


सभी स्कूल मुखियाओं को सारा सामान जांचने के बाद रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षकों को कंप्यूटर से पढ़ाने का प्रशिक्षण सितंबर महीने के पहले सप्ताह में दिया जाएगा। स्मार्ट क्लासें सितंबर अंत में शुरू होंगी।
विज्ञापन


स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर एसएसए, आरएमएसए घनश्याम चंद ने इसकी पुष्टि की है। पढ़ाई के इस नए तरीके में बच्चों को वीडियो, पिक्चर और ग्राफिक्स से समझाया जाएगा। इन्फार्मेशन एंड कम्यूनिकेशन टेक्नालाजी (आईसीटी) प्रोजेक्ट फेज वन के तहत 628 स्कूलों में स्मार्ट क्लासें शुरू हो चुकी हैं। फेज टू में अब 1525 स्कूलों में स्मार्ट क्लासें शुरू की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर स्कूल में दो स्मार्ट क्लास रूम बनाए जाएंगे। दस कंप्यूटर सिस्टमों की लैब भी बनाई जाएगी। नौवीं से जमा दो कक्षा के लिए 350 जीबी का ई-कंटेंट भी डेवलेप किया जाएगा। छात्रों की जरूरतों के हिसाब से इसमें जानकारी दी जाएगी। इस पूरे प्रोजेक्ट पर राज्य शिक्षा निदेशालय से नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed