फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   smart AI mat will alert immediately on doing wrong yoga, will be connected to mobile, TB and laptop

Mandi News: गलत योग करने पर तुरंत अलर्ट करेगी स्मार्ट एआई मैट, मोबाइल, टीबी और लैपटॉप से होगी कनेक्ट

Fri, 23 Jun 2023 11:11 AM IST
Krishan Singh त्रिपुरारी सांख्यान, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
त्रिपुरारी सांख्यान, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Fri, 23 Jun 2023 11:11 AM IST
सार

आईआईटी मंडी के सहयोग से कंपनी ने यह स्मार्ट योगा मैट बनाई है। इसकी कीमत करीब 15,000 रुपये है। इसका उपयोग स्वास्थ्य देखभाल उपकरण के रूप में किया जाता है।

विज्ञापन
smart AI mat will alert immediately on doing wrong yoga, will be connected to mobile, TB and laptop
स्मार्ट एआई मैट - फोटो : संवाद

विस्तार

 योग क्रियाएं करना अब आसान हो जाएगा और सही योग से शरीर को लाभ भी होगा। स्मार्ट योग एआई मैट से योग की सही और सटीक जानकारी मिलेगी। जी हां, आईआईटी मंडी के इनोवेशन आई हब की ओर से स्टार्टअप के तहत स्मार्ट योग एआई मैट बनाई है। दोनों तरफ से सेंसर युक्त यह मैट योग गुरु के जैसे ही योग सिखाने में मदद करेगी। इसका सबसे अधिक लाभ उन लोगों को होगा, जो योग की शुरुआत कर रहे हैं और उन्हें योग की सही जानकारी नहीं है। मगर इस मैट से सही योग कर पाएंगे। मैट में एक स्मार्ट यूनिट लगी होती है, जो एआई आधारित एप्लिकेशन पर योग मुद्राओं से परिपूर्ण है। इसमें योग से संबंधित बहुत अधिक डाटा है।

विज्ञापन


मैट को टीबी, मोबाइल, लैपटॉप से कनेक्ट किया जाता है। वहीं, जब कोई मैट पर योग करने लगता है तो यह मैट तुंरत बॉडी से भी कनेक्ट हो जाती है और जब कोई गलत योग कर रहा होता है तो उसे तुरंत मैसेज स्क्रीन पर अलर्ट आ जाता है कि वह गलत योग कर रहा है। इस पर यह मैट उसे सही योग बताएगी। इस बारे में कंपनी के बिजनेस विकास अधिकारी साहिल जगलान ने कहा कि स्टार्टअप के तहत यह प्रोडक्ट बनाया है, जो योग क्रियाओं को सही तरीके से करने में मददगार है।
विज्ञापन


इतनी है मैट की कीमत
आईआईटी मंडी के सहयोग से कंपनी ने यह स्मार्ट योगा मैट बनाई है। इसकी कीमत करीब 15,000 रुपये है। इसका उपयोग स्वास्थ्य देखभाल उपकरण के रूप में किया जाता है। अब तक कंपनी की ओर से इसकी 300 यूनिट करीब 18 देशों में बेची जा चुकी हैं। यह मैट विभिन्न ई-कामर्स कंपनियों पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed