फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   SJPNL and Rotary Club to work on water conservation

Shimla News: जल संरक्षण पर काम करेंगे एसजेपीएनएल व रोटरी क्लब

Mon, 02 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
SJPNL and Rotary Club to work on water conservation
शिमला। राजधानी में स्कूल सेमिनार, नेचुरल स्प्रिंग रिवाइवल और आरडब्ल्यूए के साथ मिलकर पारदर्शी जल आपूर्ति पर काम होगा। सतत जल प्रबंधन को लेकर यह एक बड़ी पहल शुरू की है।
विज्ञापन

इसके तहत सोमवार को शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड (एसजेपीएनएल) के एमडी एवं सीईओ इंजीनियर वरिंदर सिंह ठाकुर और रोटरी क्लब ऑफ शिमला रॉयल पंथाघाटी के अध्यक्ष रोटेरियन इंजीनियर पंकज डडवाल ने समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस साझेदारी का उद्देश्य एसजेपीएनएल के बुनियादी ढांचे और रोटरी क्लब के सामुदायिक नेटवर्क को जोड़कर जल संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा और नागरिक भागीदारी को बढ़ाना है। एमओयू के तहत कई प्रमुख पहल शुरू की जाएंगी। इसमें स्कूलों में सेमिनार, वर्कशॉप और नागरिक जागरूकता अभियान के माध्यम से जिम्मेदार जल उपयोग पर शिक्षा दी जाएगी। कैचमेंट एरिया की सफाई, प्राकृतिक जल स्रोतों के जीर्णोद्धार और रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने पर काम होगा। साथ ही समुदाय आधारित लीकेज का पता लगाने और रिपोर्टिंग के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर एसजेपीएनएल की ओर से जीएम इंजीनियर दिनेश भारद्वाज, एजीएम इंजीनियर आदर्श भोटा और रोटरी क्लब की ओर से एम आर शारदा, पंकज चौहान, विजय कुमार और पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर वी पी कालटा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article