फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Six people injured in leopard attack in Jogindernagar

Shimla News: जोगिंद्रनगर में रंगड़ों के हमले में छह लोग घायल

Thu, 05 Jun 2025 12:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Six people injured in leopard attack in Jogindernagar
नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में रंगड़ाें के हमले से घायल महिला अस्पताल में उपचाराधीन । स्रोत जागर
जोेगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल जोगिंद्रनगर में रंगड़ों के हमले से किसान परिवार के पांच सदस्यों समेत छह लोग घायल हो गए। एक घायल महिला की नाजुक हालत को देखते हुए उसे टांडा रेफर किया गया है। तीन घायलों को जोगिंद्रनगर अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

अन्य को उपचार देकर छुट्टी दे दी है। द्राहल में बुधवार को लोग खेतों में काम कर रहे थे। सुबह करीब 9:00 बजे सुफली देवी (63) अपने परिवार के अन्य सदस्याें में निशा देवी (42), तान्या ठाकुर (20), साक्षी (11) और धक्का देवी (68) के साथ खेतों में काम कर रही थी।
विज्ञापन

इसी बीच रंगड़ों के एक झुंड ने हमला कर दिया। चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। परिवार के सदस्यों को सुरक्षित बचाना चाहा तो रंगड़ों ने उनपर भी हमला कर दिया। इसमें 70 वर्षीय बुजुर्ग राघव भी घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल निशा देवी को टांडा मेडिकल अस्पताल रेफर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर के कार्यकारी प्रभारी डॉ. विजेंद्र ने कहा कि रंगड़ों के हमले से घायल हुए लोगों को स्वास्थ्य लाभ दिलाया गया है। एक महिला को रेफर किया है, अन्य तीन की हालत स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed