फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   six passenger injured in a bus and truck collision

बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, 16 यात्री घायल

Thu, 19 Apr 2018 09:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जुखाला(बिलासपुर)
अमर उजाला ब्यूरो, जुखाला(बिलासपुर) Updated Thu, 19 Apr 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
six passenger injured in a bus and truck collision

ब्रह्मपुखर-हमीरपुर एनएच-103 पर जुखाला में निजी बस और ट्रक में टक्कर हो गई। इससे 16 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए मार्कंडेय स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। 

विज्ञापन


जहां से 10 लोगों की बिलासपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां से चार लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया। जानकारी अनुसार बुधवार सुबह जुखाला के पास एक निजी बस नंबर 69 3074 और ट्रक नंबर एसपी 64 ए 5101 में जोरदार टक्कर हो गई। 
विज्ञापन


हादसे में 16 लोग घायल हुए। 4 गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब निजी बस मलोखर से बिलासपुर जा रही थी। जुखाला से करीब 300 मीटर पहले बस की सामने से आ रहे ट्रक के साथ टक्कर हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण हुआ हादसा

six passenger injured in a bus and truck collision

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह हादसा बस चालाक की लापरवाही के कारण हुआ है। लोगों ने बताया कि यह बस एक ट्रक के पीछे तेज रफ्तार से चल रही थी। बस चालक ने ट्रक को ओवर टेक किया।

इससे आगे से आ रहे ट्रक के साथ आमने-सामने टक्कर हो गई। हालांकि ट्रक चालक ने बस को बचाने का काफी प्रयास किया और ट्रक को सड़क से किनारे उतार दिया था। इसके बावजूद बस की ट्रक से टक्कर हो गई। बस चालक की टांगे भी फंस गई थीं, जिसे काफी मशक्कत के बाद निकाला गया। 

हादसे में ये लोग हुए घायल

six passenger injured in a bus and truck collision

माया देवी, शारदा देवी, प्रेम लाल, रामपाल, प्रेमी देवी, मंजू, रीमा देवी, हेमराज, शाली, चूडामणि, सुभाष, बिमला, प्रकाश,  कृष्णू राम, मनोरमा, रमेश शामिल हैं। आईजीएमसी शिमला बस चालक हेमराज, प्रेमी देवी, प्रेम लाल, रीमा देवी को रेफर कर दिया गया है। 

इस बारे में हमने नम्होल चौकी प्रभारी सोहन सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर बस चालक के खिलाफ  लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाही शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed