फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   six national players of sai hostel bilaspur suffering from dengue

6 नेशनल खिलाड़ियों को डेंगू, साई हॉस्टल किया बंद

Tue, 24 Jul 2018 02:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Updated Tue, 24 Jul 2018 02:07 PM IST
विज्ञापन
 six national players of sai hostel bilaspur suffering from dengue

पिछले एक माह से बिलासपुर में फैले डेंगू की चपेट में साई हॉस्टल के छह नेशनल खिलाड़ी भी आए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) के चंडीगढ़ निदेशालय ने सोमवार को बिलासपुर स्थितब्वॉयज हॉस्टल को सात दिन के लिए बंद कर सभी खिलाड़ियों को घर भेज दिया है।

विज्ञापन


रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डेंगू से पीड़ित खिलाड़ियों का इलाज स्थानीय अस्पताल और आईजीएमसी शिमला में चल रहा है। बुखार के चलते 15 खिलाड़ियों के टेस्ट करवाए गए थे।
विज्ञापन


इनमें छह को डेंगू और सात को टायफायड से पीड़ित पाया गया। इससे पहले हॉस्टल के बॉक्सिंग कोच और छात्रावास प्रभारी भी डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। साई हॉस्टल बिलासपुर में मौजूदा समय में 65 खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन और हॉस्टल प्रबंधन में मचा हड़कंप

 six national players of sai hostel bilaspur suffering from dengue

 पिछले दो तीन दिनों से शिकायतें आने के बाद 15 खिलाड़ियों के रक्त की जांच की गई। इसमें कबड्डी, वॉलीबाल और बॉक्सिंग के छह नेशनल खिलाड़ियों में डेंगू पाया गया है।

इससे जिला प्रशासन और हॉस्टल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। खिलाड़ियों को एडवायजरी भी जारी की गई है। कुछ दिन पूर्व दिल्ली से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी साई हॉस्टल का दौरा किया था। साई हॉस्टल बिलासपुर के प्रभारी जयपाल चंदेल का कहना है कि छह खिलाड़ियों को डेंगू हुआ है।

सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। निदेशालय के निर्देश पर एहतियात के तौर पर हॉस्टल को सात दिन के लिए बंद कर दिया है। बिलासपुर में राज्य खेल छात्रावास भी हैं। यहां के 55 खिलाड़ी अभी बचे हुए हैं। 

सोमवार को बिलासपुर में सोमवार को सात नए मामले आए हैं। यहां अब तक 211 मामले सामने आ चुके हैं। जबकि परवाणू में 10 लोग और डेंगू की चपेट में आ गए हैं। सोलन जिला में डेंगू के कुल मामले 139 हो गए हैं। विभाग ने दोनों जिलों में अलर्ट भी जारी किया हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed