फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Six more members of a child trafficking gang operating in Himachal and Punjab arrested, police tighten noose

Himachal: हिमाचल-पंजाब में फैले बच्चा तस्करी गिरोह के छह और सदस्य गिरफ्तार, पुलिस से कसा शिकंजा

Mon, 23 Feb 2026 07:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, संसारपुर टैरेस (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, संसारपुर टैरेस (कांगड़ा)। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 23 Feb 2026 07:01 PM IST
सार

 संसारपुर टैरेस पुलिस ने पंजाब के विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर गिरोह के छह और सदस्यों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Six more members of a child trafficking gang operating in Himachal and Punjab arrested, police tighten noose
अपराध(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बच्चा तस्करी गिरोह पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। संसारपुर टैरेस पुलिस ने पंजाब के विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर गिरोह के छह और सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले दो महिलाएं और एक पुरुष गिरफ्तार किए जा चुके हैं। अब तक इस मामले में कुल नाै आरोपियों को पकड़ा जा चुका है जबकि पुलिस ने और गिरफ्तारियों के संकेत दिए हैं। पुलिस थाना प्रभारी संजय शर्मा के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में पांच महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक दंपती भी शामिल है। सभी आरोपी पंजाब के अलग-अलग जिलों से संबंध रखते हैं, जिससे इस गिरोह के अंतरराज्यीय नेटवर्क की आशंका गहराती जा रही है। 

विज्ञापन
Trending Videos

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह कथित तौर पर अवैध रूप से बच्चों को गोद दिलाने का काम कर रहा था। पहले गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद ही पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई की है। एसपी देहरा मयंक चौधरी ने कहा कि गहन जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में बड़े नेटवर्क की आशंका है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब से इन आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने कुलविंद्र कौर उर्फ राजू (टुटकलां, नकोदर, जालंधर), नीलम सिंह और उसकी पत्नी रिंपी ( बठिंडा), किरण उर्फ काली (मूल निवासी कालेवाल, सिरसा-हाल निवासी मानसा), जसमेल कौर उर्फ भोलो (उधम सिंह नगर, बठिंडा) और करमजीत कौर उर्फ काले (कच्चा धोबीयाना, बठिंडा) को गिरफ्तार किया है। इनसे पहले अनीता उर्फ आशा (जालंधर), रितु (बटाला) और दीपक (पुराना कांगड़ा) को गिरफ्तार किया गया था, जो पुलिस रिमांड पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed