फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   six month old died of swine flu this year first case in himachal pradesh

हिमाचल में इस साल स्वाइन फ्लू से पहली मौत, छह महीने के बच्चे ने तोड़ा दम

Mon, 17 Feb 2020 10:32 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 17 Feb 2020 10:32 AM IST
सार

  • रोहड़ू के छह महीने के बच्चे ने पीजीआई चंडीगढ़ में तोड़ा दम 
  • डेढ़ महीने में 8 लोगों के सैंपल पॉजिटिव, आईजीएमसी में करवा रहे इलाज

विज्ञापन
six month old died of swine flu this year first case in himachal pradesh
swine flu

विस्तार

स्वाइन फ्लू की चपेट में आए छह माह के बच्चे की मौत हो गई है। यह बच्चा जिला शिमला के रोहड़ू का रहने वाला था। अभिभावक बच्चे का पीजीआई में इलाज करवा रहे थे। पीजीआई में दाखिल होने के कुछ देर बाद ही बच्चे की मौत हो गई। स्टेट सर्विलांस ऑफिसर डॉ. सोनम नेगी ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन


डॉक्टर ने बताया कि रोहड़ू का रहने वाले इस बच्चे का चंडीगढ़ में एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। इसके बाद दस फरवरी को बच्चे को पीजीआई लाया गया। डॉक्टरों ने बच्चे का स्वाइन फ्लू टेस्ट किया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसी दिन बच्चे की मौत हो गई। बता दें कि जिला शिमला के रहने वाले बच्चे की स्वाइन फ्लू से यह पहली मौत है। बीमारी से बच्चे की मौत के बाद हड़कंप का माहौल है। 

विज्ञापन

ऐसे करें बचाव

स्टेट सर्विलांस ऑफिसर डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि अगर किसी व्यक्ति को कॉमन कोल्ड होता है तो उस व्यक्ति को छींकने और खुले में थूकना नहीं चाहिए, जिससे अन्य लोगों में इस तरह का इन्फेक्शन न फैले।

डेढ़ माह में आठ लोगों के सैंपल पॉजिटिव
आईजीएमसी में डेढ़ माह के भीतर आठ लोगों के सैंपल पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इनमें चार तो जिला शिमला के हैं। बाकी के अन्य जगहों से हैं। मौजूदा समय में समरहिल के रहने वाले बुजुर्ग डॉक्टरों की निगरानी में रहकर उपचार करवा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed