फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Six mobile phones stolen in one night from the surgical ward of the regional hospital

Shimla News: क्षेत्रीय अस्पताल के सर्जिकल वार्ड से एक रात में चोरी हुए छह मोबाइल

Tue, 19 Aug 2025 12:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Six mobile phones stolen in one night from the surgical ward of the regional hospital
मंडी। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में चोरी की घटनाएं नहीं थम रहीं। एक ही रात में सर्जिकल महिला एवं पुरुष वार्ड से छह मोबाइल चोरी हो गए। घटना के बाद मरीजों के तीमारदारों ने अस्पताल में स्थापित पुलिस कक्ष और सुरक्षा कर्मचारियों से शिकायत की है। पुलिस और सुरक्षा कर्मी सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर शातिर का पता लगा रहे हैं।
विज्ञापन

इससे पूर्व भी अस्पताल में चोरी की अनेक घटनाएं हुई हैं। इसमें शरारती तत्वों और नशेड़ी युवाओं को ओपीडी और वार्डों से मोबाइल फोन, पर्स, कपड़े आदि चुराते हुए सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा था। पुलिस की ओर से चेतावनी देकर छोड़े जा रहे शातिरों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। सर्जिकल महिला वार्ड में चार और पुरुष वार्ड में दो फोन चोरी हुए हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती सरकाघाट निवासी केसर सिंह ने कहा कि सुबह करीब ढाई बजे एक व्यक्ति वार्ड में आया, यहां वहां देखता हुआ बाहर निकल गया। पेशाब थैली खाली करने के लिए जब वह बाहर निकला तो व्यक्ति दोबारा वार्ड की तरफ आता हुआ मिला। वापस बिस्तर पर पहुंचने पर उनका और दूसरे बिस्तर पर उपचाराधीन मरीज का मोबाइल नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पथरी का उपचार करवा रही पंडोह के बाड़ा निवासी कृष्णा ने कहा कि रात दवा खाने के बाद वह सो गई। जब सुबह जागी तो मोबाइल फोन नहीं था। पंडोह के झौट निवासी महिला मरीज के पुत्र रूप चंद ने कहा कि रात दो बजे उन्हें नींद आई, सुबह उठे तो उनका फोन उनके पास नहीं था। कटौला क्षेत्र के आरंग निवासी विद्या ने बताया कि सुबह करीब तीन बजे एक व्यक्ति बीड़ी जलाए हुए वार्ड में आया और उनके पास पहुंच कर पूछा कि आप क्यों जाग रही हैं। आंख लगने के बाद जब सुबह उठी तो उनके दो मोबाइल फोन चोरी हो गए थे। मरीजों के तीमारदारों ने इस बारे में अस्पताल के सुरक्षा कर्मचारियों, पुलिस और चिकित्सकों को शिकायत दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पुलिस ने एक व्यक्ति पर शक जाहिर किया है जो देर रात तक यहां से वहां घूमता दिख रहा है।


...
अस्पताल में तैनात सुरक्षा कर्मी रात्रि के समय वार्डों और पूरे परिसर में गश्त पर रहते हैं। सुरक्षा कर्मियों की कमी के चलते सब जगह पर नजर रखने में असुविधा आ रही है। अस्पताल प्रशासन ने सरकार से अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की मांग की है।
-डॉ. दीपाली शर्मा, सीएमओ मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed