फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour: villagers launch fast unto death Protest against Steal Factory

Sirmour: तीन पंचायतों के 100 लोग आमरण अनशन पर बैठे, स्टील फैक्ट्री से निकल रहे प्रदूषण के विरोध में प्रदर्शन

Fri, 27 Oct 2023 03:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 27 Oct 2023 03:30 PM IST
सार

समाजसेवी नाथूराम चौहान ने कहा कि 20 दिन से लोग धरने पर बैठे हुए हैं लेकिन प्रशासन ने अबतक उनकी कोई सुध नहीं ली है।

विज्ञापन
Sirmour: villagers launch fast unto death Protest against Steal Factory
आमरण अनशन पर बैठे ग्रामीण। - फोटो : संवाद

विस्तार

धौलाकुआं में स्टील उद्योग के बाहर ग्रामीणों की हड़ताल 20वें दिन आमरण अनशन में बदल गई। प्रशासन की ओर से लोगों की सुध न लिए जाने से ग्रामीणों में भारी गुस्सा है। लिहाजा, शुक्रवार से समाजसेवी नाथूराम चौहान, पंचायत उपप्रधान रजनीश सिंह, केवल सिंह, कुलदीप सिंह, कृष्णा देवी और सुरेंद्र कुमार आमरण अनशन पर बैठ गए। उनके साथ तीन पंचायतों के 100 से अधिक ग्रामीण भी शामिल हो गए हैं।

विज्ञापन


दरअसल, ग्रामीण यहां चल रहे स्टील उद्योग से निकल रहे भारी प्रदूषण के विरोध में हड़ताल पर हैं। लोगों का कहना है कि फैक्टरी से निकल रहा प्रदूषण न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है बल्कि गोवंश, नदी नाले, पेड़ पौधे और फसलें भी इसकी चपेट में आ रही हैं। लोगों में लगातार एलर्जी की शिकायतें आ रही हैं। आरोप है कि उद्योग से निकलने वाले धुएं से आसपास का वातावरण खराब हो चुका है।
विज्ञापन


लोगों की सेहत पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। लोगों में कई गंभीर बीमारियों का खतरा बना हुआ है। इस मौके पर समाजसेवी नाथूराम चौहान ने कहा कि 20 दिन से लोग धरने पर बैठे हुए हैं लेकिन प्रशासन ने अबतक उनकी कोई सुध नहीं ली है। उन्होंने कहा कि प्रशासन पांवटा साहिब में यमुना शरद महोत्सव मना रहा है। उन्होंने सवाल उठाए कि ये कैसा महोत्सव है। लोग यहां सांस नहीं ले पा रहे हैं। लोग कई गंभीर बीमारियों के शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैक्टरी के धुएं से लोगों का दम घुट रहा है। हवा में सांस नहीं ले सकते हैं। जमीन काली पड़ गई है। फसलें खराब हो रही है और पांवटा साहिब में महोत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने अफसरों के खिलाफ भी सरकार से कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई। इस मौके पर उपप्रधान रजनीश चौधरी, वार्ड सदस्य केवल सिंह, कृष्णा देवी, सुल्तान, श्याम, महिला मंडल प्रधान कृष्णा, अनीता देवी, अंजना देवी, स्वर्ण कौर, सत्या देवी, पान सिंह, मोहन लाल रविंद्र कुमार, भीम सिंह, संदीप कुमार, कुलदीप आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed