{"_id":"5deb50258ebc3e1bfa49fbbd","slug":"sirmour-police-seized-nine-lakh-rupee-from-car-on-naka-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ लाख रुपये के साथ बाबा और पांच सेवक हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नौ लाख रुपये के साथ बाबा और पांच सेवक हिरासत में
Sat, 07 Dec 2019 12:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ (सिरमौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 07 Dec 2019 12:40 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरमौर पुलिस ने राजगढ़ थाना के अंतर्गत यशवंत नगर में नाके के दौरान एक बाबा और पांच सेवकों से लगभग नौ लाख रुपये की नकदी बरामद की है। गुजरात राज्य के शुरदरू निवासी बाबा शंकर भारती अपने अन्य साथियों के साथ यह रकम लेकर कहां जा रहे थे, इसका पता नहीं चल पाया है। न ही वे पुलिस को नकदी से संबंधित कोई दस्तावेज प्रस्तुत कर पाए हैं। पुलिस ने राशि कब्जे में लेकर आयकर विभाग को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
अब यह मामला आयकर विभाग के सुपुर्द किया जाएगा। राजगढ़ पुलिस टीम ने गिरिपुल के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान गुजरात नंबर की एक कार (जीजे 12 डीएस 2314) सोलन के चायल की ओर से आ रही थी। कार में छह लोग सवार थे। पुलिस ने कार को रोका और तलाशी ली तो 8,99,991 रुपये मिले। पूछताछ के बाद पुलिस ने पाया कि कैश को भारती संन्यास आश्रम ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
पुलिस ने कार में सवार शंकर भारती नाम के बाबा और उसके अन्य पांच सेवकों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने कहा कि बाबा नकदी के कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाए हैं। लिहाजा, आयकर विभाग को इस बारे सूचित कर दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन