फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmaur road accident update: deceased nine dead youths cremated together on the banks of the khad, every eye got moist

सिरमौर हादसा: चढे़ऊ श्मशानघाट में एक साथ जलीं आठ चिताएं, पिता ने दो बेटों की अर्थियों को दिया कंधा

Tue, 29 Jun 2021 07:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नाहन/ शिलाई (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, नाहन/ शिलाई (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 29 Jun 2021 07:57 PM IST
सार

शिलाई में बीते सोमवार को टिंबी के निकटटिंबी-मिल्लाह मार्ग पर हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मृत हुए नौ युवकों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। 

विज्ञापन
Sirmaur road accident update: deceased nine dead youths cremated together on the banks of the khad, every eye got moist
चिखाड़ श्मशान घाट पर एक साथ जली नौ मृतकों की चिताएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के शिलाई उपमंडल में बीते सोमवार शाम को दर्दनाक सड़क हादसे में घायल हुए एक और बराती ने दम तोड़ दिया है। मृतकों की संख्या अब 11 पहुंच गई है। जिलाधीश रामकुमार गौतम ने हादसे की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं। छह सदस्यों की टीम एसडीएम शिलाई सुरेश सिंघा की अगुवाई में एक सप्ताह में जांच पूरी करेगी। बताया जा रहा है कि गंभीर घायल अक्षय (22) निवासी चढे़ऊ को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


अब एकमात्र घायल कमना राम (57) पीजीआई में उपचाराधीन हैं। बीते सोमवार को टिंबी-मिल्ला सड़क मार्ग पर पशोग गांव के समीप बरातियों से भरी बोलेरो कैंपर सड़क से करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी थी। इस हादसे में एक ही गांव चढे़ऊ के आठ लोगों की मौत हो गई थी, जिनका मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया। गांव से अंतिम यात्रा एक साथ निकली। इस दौरान यहां पूरा वातावरण चीख-पुकार से गूंज उठा।
विज्ञापन


परिजनों के विलाप के बीच यहां कोई भी अपने आंसू नहीं रोक पाया। गांव से सभी मृतकों की अंतिम यात्रा टिंबी के समीप नेड़ा खड्ड तक निकली। यहां चिखाड़ श्मशानघाट पर एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। यहां बली राम एक ऐसे पिता थे, जिन्होंने अपने दो बेटों की अर्थियों को कंधा दिया। चढे़ऊ निवासी गाड़ी चालक अनिल कुमार (38), इंदर सिंह (44), यश (12), प्रवेश (18), सुरेश (19), प्रवेश (17), नीरज (17), कुलदीप (26) निवासी लालूग का अंतिम संस्कार नेड़ा खडड् में किया गया। पांवटा साहिब में इलाज के दौरान दम तोड़ने वाले निखिल (16), अक्षय (22) निवासी चढ़ेऊ का अंतिम संस्कार पांवटा साहिब में हुआ। बंटी (16) निवासी कांडो भटनोल का अंतिम संस्कार कांडो में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने जताया शोक जताया 
 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने जिला सिरमौर के शिलाई में बीते दिन सड़क हादसे में मारे गए लोगों के प्रति गहरा दुख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवारों से अपनी संवेदना व्यक्त की है। राठौर ने जिला प्रशासन और सरकार से मांग की है कि इस प्रकार की दुर्घटना आगे कभी न हो, इसके लिए निजी वाहनों में यात्रियों की संख्या नियम कड़ाई से लागू करे। राठौर ने इस दर्दनाक हादसे में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए प्रशासन से आश्रितों को हर संभव आर्थिक सहायता देने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed