फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmaur: Prime Minister Narendra Modi will inaugurate the virtual oxygen plant

सिरमौर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑक्सीजन प्लांट का करेंगे वर्चुअल लोकार्पण

Wed, 06 Oct 2021 08:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 06 Oct 2021 08:32 PM IST
सार

उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 बजे वर्चुअल माध्यम से पांवटा साहिब सहित देश के अन्य प्रदेशों में स्थापित किए गए ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ करेंगे। ऑक्सीजन प्लांट के शुभारंभ के बाद पांवटा क्षेत्र में आगामी कई वर्षों तक अस्पताल में ऑक्सीजन की आपूर्ति होगी।

विज्ञापन
Sirmaur: Prime Minister Narendra Modi will inaugurate the virtual oxygen plant
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter@bjp4india

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को पांवटा साहिब में स्थापित पीएसए ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण करेंगे। इसको लेकर बुधवार को उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने पांवटा साहिब पहुंचकर प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएमओ डॉ. संजीव सहगल भी मौजूद रहे।  उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 बजे वर्चुअल माध्यम से पांवटा साहिब सहित देश के अन्य प्रदेशों में स्थापित किए गए ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ करेंगे। ऑक्सीजन प्लांट के शुभारंभ के बाद पांवटा क्षेत्र में आगामी कई वर्षों तक अस्पताल में ऑक्सीजन की आपूर्ति होगी।

विज्ञापन


 उन्होंने बताया कि इस ऑक्सीजन प्लांट के शुभारंभ के बाद सिविल अस्पताल में 100 बिस्तरों में सीधे पाइप के माध्यम से ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध होगी और अस्पताल प्रशासन को बाहर से ऑक्सीजन सिलिंडर लेने की आवश्यकता नहीं होगी। उपायुक्त ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं, जिसके तहत पांवटा साहिब अस्पताल में वर्चुअल माध्यम से संवाद स्थापित करने के लिए दो बड़े स्क्रीन स्थापित किए गए हैं, जिनके माध्यम से जिलावासी ऑक्सीजन प्लांट के शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देख सकेंगे।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ. संजीव सहगल और सिविल अस्पताल पांवटा प्रभारी डॉ. अमिताभ जैन ने बताया कि लोकार्पण के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल और लोकसभा सांसद शिमला एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप भी विशेष रुप से वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम में जुड़ेंगे। जबकि, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी पांवटा सिविल अस्पताल परिसर में वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहेंगे। सीएमओ डॉ. संजीव सहगल ने बताया कि पांवटा में 1000 एलएमपी का पीएसए ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया गया है, जो जिला में अब तक का सबसे बढ़ा पीएसए ऑक्सीजन प्लांट है जिससे अस्पताल में करीब सौ मरीजों को भी ऑक्सीजन की आपूर्ति हो सकती है। इससे पहले मेडिकल कॉलेज नाहन में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed