{"_id":"67519a24e4311e3d9209fd87","slug":"sirmaur-indo-china-war-warrior-ramesh-chand-bhandari-is-no-more-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmaur: 1962 में भारत-चीन युद्ध के योद्धा रमेश चंद भंडारी नहीं रहे, कई दिनों से चल रहे थे बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmaur: 1962 में भारत-चीन युद्ध के योद्धा रमेश चंद भंडारी नहीं रहे, कई दिनों से चल रहे थे बीमार
Fri, 06 Dec 2024 05:00 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, नघेता (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नघेता (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 06 Dec 2024 05:00 AM IST
सार
सिरमौर जनपद के गिरिपार क्षेत्र के आंज भोज क्षेत्र के अंबोया गांव के निवासी पूर्व सैनिक 85 वर्षीय रमेश चंद भंडारी का गुरुवार सुबह निधन हो गया।
विज्ञापन
पूर्व सैनिक रमेश चंद भंडारी(फाइल)
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जनपद के गिरिपार क्षेत्र के आंज भोज क्षेत्र के अंबोया गांव के निवासी पूर्व सैनिक 85 वर्षीय रमेश चंद भंडारी का गुरुवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने 1962 के भारत-चीन युद्ध में हिस्सा लिया था। गांव के बच्चों में लोकप्रिय रहे रमेश भंडारी भारत-चीन युद्ध से जुड़े किस्से लोगों से साझा किया करते थे।
विज्ञापन
रमेश चंद भंडारी के पुत्र अनुराग भंडारी ने बताया कि वह कई दिनों से बीमार थे। गुरुवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को पैतृक गांव में गिरि नदी के किनारे होगा। रमेश भंडारी ने भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद कुछ समय के लिए वन विभाग में भी सेवाएं दी थीं।
विज्ञापन