फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmaur: Astroturf made in Paonta at a cost of 7.50 crores; fountains installed, yet the ground is dry

सिरमौर: पांवटा में 7.50 करोड़ से एस्ट्रोटर्फ मैदान बना; फव्वारे लगे, फिर भी मैदान सूखा

Tue, 29 Apr 2025 12:17 PM IST
Krishan Singh सुरेश तोमर, संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
सुरेश तोमर, संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 29 Apr 2025 12:17 PM IST
सार

पूर्व केंद्रीय खेल एवं सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने माजरा को एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान की सौगात दी थी। एस्ट्रोटर्फ बिछाने के
एक साल बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं लगाया जा सका है। 

विज्ञापन
Sirmaur: Astroturf made in Paonta at a cost of 7.50 crores; fountains installed, yet the ground is dry
एस्ट्रोटर्फ मैदान - फोटो : संवाद

विस्तार

महिला हॉकी छात्रावास माजरा में 7.50 करोड़ से हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान तो तैयार कर दिया, लेकिन अब तक ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया है। इसके कारण मैदान पर पानी का छिड़काव नहीं हो पा रहा है।  खिलाड़ियों को सूखे मैदान पर प्रैक्टिस करनी पड़ रही है।  पूर्व केंद्रीय खेल एवं सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने माजरा को एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान की सौगात दी थी। एस्ट्रोटर्फ बिछाने के एक साल बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं लगाया जा सका है।
विज्ञापन


हाल ही में आयोजित उत्तर भारत हॉकी प्रतियोगिता के दौरान जनरेटर से पानी का छिड़काव करना पड़ा। 8 मई 2022 को तत्कालीन खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने 7.50 करोड़ रुपये एस्ट्रोटर्फ मैदान को देने की घोषणा की थी। 11 मार्च 2024 को मैदान का वर्चुअल उद्घाटन किया गया। मैदान में पानी छिड़काव के लिए फव्वारे लगाए गए हैं। बिजली कनेक्शन न होने से फव्वारे काम नहीं कर पा रहे हैं। इसके चलते चलते हिमाचल प्रदेश स्कूल हाॅकी छात्रावास माजरा की खिलाड़ियों को अभ्यास में दिक्कतें आ रही हैं। 
विज्ञापन

 

माजरा टर्फ मैदान के लिए ट्रांसफार्मर लगाने की योजना है। शीघ्र ही इस योजना के तहत बिजली कनेक्शन सुविधा उपलब्ध करवा दी जाएगी। -भूपेंद्र वर्मा, जिला खेल अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

मैच के लिए जनरेटर मंगवाकर करवाया पानी का छिड़काव
मेरा गांव मेरा देश संस्था के निदेशक अनुराग गुप्ता, अध्यक्ष पुष्पा खंड्जा, जाफर अली और लक्ष्मी चंद अत्री ने बताया कि पिछले उत्तर भारत हॉकी प्रतियोगिता के दौरान पानी के छिड़काव के लिए जनरेटर का सहारा लेना पड़ा। मैदान पर अस्थायी रूप से पानी का छिड़काव किया जा रहा है।

क्या कहते हैं हॉकी विशेषज्ञ
सेवानिवृत्त हॉकी कोच चंद्रशेखर का कहना है कि बिना पानी छिड़काव के टर्फ पर खेलने से खिलाड़ियों के चोटिल होने का खतरा बढ़ जाता है। गेंद पर नियंत्रण कठिन हो जाता है। खेल की गति धीमी हो जाती है। मैदान के तापमान में वृद्धि के कारण खिलाड़ियों में निर्जलीकरण (डिहाइड्रेशन) और स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न होती है। पानी का छिड़काव न होने से एस्ट्रोटर्फ मैदान के शीघ्र खराब होने की आशंका भी रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed