फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmaur: 26 tonnes of govt ration was carried from Kalaamb to Haripurdhar in a scooty, information received fr

सिरमौर: कालाअंब से हरिपुरधार को स्कूटी में ही ढो दिया 26 टन सरकारी राशन, आरटीआई से मिली जानकारी में खुलासा

Mon, 05 Dec 2022 11:25 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 05 Dec 2022 11:25 PM IST
सार

 खाद्य आपूर्ति निगम के आटे की सप्लाई में कथित घोटाले के बीच अब स्कूटी पर राशन ढोने के आरोप लगे हैं। आरटीआई से जुटाई गई जानकारी में नाहन के कारोबारी रितेश गोयल ने इसका खुलासा किया है।

विज्ञापन
Sirmaur: 26 tonnes of govt ration was carried from Kalaamb to Haripurdhar in a scooty, information received fr
आरटीआई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के खाद्य आपूर्ति निगम के आटे की सप्लाई में कथित घोटाले के बीच अब स्कूटी पर राशन ढोने के आरोप लगे हैं। आरटीआई से जुटाई गई जानकारी में नाहन के कारोबारी रितेश गोयल ने इसका खुलासा किया है। आरोप है कि नाहन की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी ने 26 टन सरकारी राशन कालाअंब से 108 किलोमीटर दूर हरिपुरधार गोदाम तक स्कूटी से ही ढो दिया। मामला 2020 का है। इसमें गाड़ी रजिस्ट्रेशन नंबर एचपी 18ए-8505 के साथ तीन चालान और बिल्टी दिखाई गई है। यह वाहन संख्या किसी ट्रक की नहीं, बल्कि एक स्कूटी की है। ये स्कूटी नाहन के एक व्यक्ति के नाम पंजीकृत है।

विज्ञापन


आरोप ये भी है कि निगम ने जांच किए बगैर इसके भाड़े का भुगतान भी कर दिया। इससे पहले रितेश गोयल ने नाहन शहर की एक फ्लोर मिल के मालिक पर घोटाले आरोप लगाए थे जिसमें 28 फरवरी 2021 को 340 बैग एपीएल का आटा हरिपुरधार ट्रक से भेजा गया दिखाया गया। इसकी हरिपुरधार में विभाग ने रिसीविंग 3 मार्च 2021 को चालान में दिखाई। वहीं, इसी गाड़ी को 28 फरवरी को ही एपीएल आटा के 415 बैग के साथ शिलाई के कफोटा में भी दिखाया गया। निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक हुसन कश्यप ने बताया कि राशन सप्लाई को लेकर पहले से ही रितेश गोयल की शिकायत पर जांच चल रही है। स्कूटी पर राशन सप्लाई का क्या मामला है, इसकी भी जांच की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed