{"_id":"5e983a888ebc3e76cc27c3a6","slug":"sir-i-am-stuck-in-pathankot-make-ration-for-the-children-at-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब! पठानकोट में फंसा हूं, घर में बच्चों को राशन की व्यवस्था कर दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब! पठानकोट में फंसा हूं, घर में बच्चों को राशन की व्यवस्था कर दो
Thu, 16 Apr 2020 04:29 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, चांजू (चंबा)
अमर उजाला नेटवर्क, चांजू (चंबा)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 16 Apr 2020 04:29 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
लॉकडाउन लगने से पठानकोट में फंसे दंपती की गुहार पर जिला चंबा प्रशासन ने उनके चार बच्चों के लिए राशन की व्यवस्था करवा दी है। चंबा जिले के चुराह निवासी फकीरू के चार बच्चे घर पर हैं। चुराह की देहरा पंचायत के फकीरू पुत्र अब्राहिम निवासी गांव आड़ेरी पत्नी के साथ पठानकोट में शादी समारोह के लिए गए थे। बच्चों को परिजन के पास छोड़ गए थे, लेकिन लॉकडाउन लगने के कारण वहीं फंस गए। इस बीच, बच्चे भी परिजन के पास से घर आ गए। ऐसे में उन्हें बच्चों की चिंता सताने लगी। उन्होंने डीसी पठानकोट से संपर्क कर मदद की गुहार लगाई।
विज्ञापन
पठानकोट प्रशासन ने चंबा प्रशासन से संपर्क कर वस्तुस्थिति से अवगत करवाया। जिला प्रशासन ने पंचायत प्रधान को बच्चों के लिए राशन की व्यवस्था करने के आदेश दिए। हालांकि, कुछ दिन तो घर में रखे राशन से दादी उन्हें खाना खिलाती रहीं, लेकिन अब वह राशन भी खत्म हो गया है। जिला प्रशासन के आदेश पर पंचायत की ओर बच्चों को राशन मुहैया करवाया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हूम देई, आशा वर्कर केसरी देवी व आंगनबाड़ी सहायिका रामी देवी ने बुधवार को इन बच्चों को राशन पहुंचाया। इसके अलावा पंचायत की ओर से एक हजार रुपये की धनराशि भी दी गई।
विज्ञापन