{"_id":"611e717ebf638a2b49282ac2","slug":"singer-jubin-nautiyal-in-shimla-filmed-the-shots-of-the-video-album","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला पहुंचे गायक जुबिन नौटियाल, गाने की एलबम के दृश्य फिल्माए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला पहुंचे गायक जुबिन नौटियाल, गाने की एलबम के दृश्य फिल्माए
Thu, 19 Aug 2021 08:28 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 19 Aug 2021 08:28 PM IST
सार
जुबिन नौटियाल के शिमला पहुंचने की सूचना मिलने के बाद प्रशंसक उनका दीदार करने के लिए इंतजार करते रहे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को जुबिन मालरोड पर भी शूटिंग करेंगे।
विज्ञापन
शिमला में गायक जुबिन नौटियाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिल्म सोनाली केबल के गाने ‘एक मुलाकात हो’ से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले मशहूर गायक जुबिन नौटियाल वीडियो एलबम की शूटिंग के लिए हिमाचल प्रदेश की राजधानी हिल्सक्वीन शिमला पहुंचे हैं। वह विधानसभा के समीप ब्रिटिश रिजॉर्ट में ठहरे हैं। गुरुवार को उन्होंने रिजॉर्ट में वीडियो एलबम के दृश्य फिल्माए। दोपहर बाद रिजॉर्ट के लॉन में शूटिंग हुई। जुबिन नौटियाल के शिमला पहुंचने की सूचना मिलने के बाद प्रशंसक उनका दीदार करने के लिए इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि शुक्रवार को जुबिन मालरोड पर भी शूटिंग करेंगे। कबीर सिंह, मरजावां और बजरंगी भाईजान जैसी फिल्मों में अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाले प्लेबैक सिंगर जुबिन नौटियाल को कौन नहीं जानता। जुबिन का जन्म 14 जून 1989 को देहरादून में हुआ था। जुबिन ने साल 2011 में सिंगिंग रियलिटी शो एक्स फैक्टर में हिस्सा लिया था। हालांकि वो इस शो को जीत नहीं पाए थे। साल 2014 में उन्होंने फिल्म सोनाली केबल के लिए पहला गाना एक मुलाकात गाया था। इसके बाद से जुबिन का करियर आगे बढ़ता गया। जुबिन ने तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और बंगाली भाषा में भी गीत गाए हैं।
विज्ञापन