{"_id":"9039104d0daaa97e75f4e527e488fe53","slug":"singer-gaurav-kondal-sucess-story-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के बेटे की आवाज सुनेगा हिंदोस्तान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के बेटे की आवाज सुनेगा हिंदोस्तान
ब्यूरो/अमर उजाला, झंडूता, बरठीं (बिलासपुर)।
Updated Tue, 25 Aug 2015 10:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के बिलासपुर के गौरव कौंडल की आवाज पूरा हिंदोस्तान सुनेगा। जिले की बड़गांव पंचायत के री गांव निवासी गौरव का चयन डीडी किसान चैनल पर प्रसारित होने वाली ‘माटी के लाल’ संगीत प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन
इसमें वह हिमाचल की फोक गायिकी को पूरे देश में पहचान दिलाएंगे। गौरव की माता मीना देवी गृहिणी हैं, जबकि पिता प्रीतम सिंह खेतीबाड़ी करते हैं। गौरव की इस कामयाबी के पीछे उनके चाचा विजय कुमार का भी विशेष योगदान है। वे गौरव को बचपन से ही जागरण में गाने के लिए ले जाते थे।
विज्ञापन
विजय कुमार ने बताया कि गौरव बहुत मेहनती है। वह हर काम बड़ी लगन से करता है। गौरव स्वामी विवेकानंद कॉलेज घुमारवीं में बीएससी सेकेंड सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहे हैं। गरीब परिवार से संबंधित होने के कारण गौरव अपनी पढ़ाई का खर्च जागरण गाकर निकालते रहे हैं।
विज्ञापन
गौरव ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए शिमला में 70 प्रतिभागियों का ऑडिशन लिया गया। इसमें गौरव और इंडियन आइडल फेम रह चुकीं कृतिका तनवर का चयन हुआ। गौरव ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता और चाचा को दिया है। गौरव ने बताया कि उनका ऑडिशन मुंबई में
अब तक जीते अवार्ड
2012 में ढिल्लों क्रिएशन चंडीगढ़ की ओर से कला संगम में मेगा फाइनालिस्ट और वायस ऑफ हिमाचल 2013 में विंटर कार्निवाल मनाली में फोक सिंगर अवार्ड विजेता।