फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   SI and three constables suspended for buying liquor in Chandigarh; SP took action

Himachal: चंडीगढ़ में खरीदी शराब की पेटी, एसआई और तीन कांस्टेबल निलंबित; एसपी ने की कार्रवाई

Sat, 02 Aug 2025 12:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Sat, 02 Aug 2025 12:45 PM IST
सार

 शराब खरीदने और सरकारी गाड़ी में उसे रखने का एक वीडियो शुक्रवार देर शाम वायरल होने के बाद सोलन जिले के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने यह कार्रवाई की।

विज्ञापन
SI and three constables suspended for buying liquor in Chandigarh; SP took action
चंडीगढ़ में खरीदी शराब की पेटी, एसआई और तीन कांस्टेबल निलंबित। - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़ में शराब की पेटी खरीदने के आरोप में हिमाचल पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर और तीन कांस्टेबलों को शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया। शराब खरीदने और सरकारी गाड़ी में उसे रखने का एक वीडियो शुक्रवार देर शाम वायरल होने के बाद सोलन जिले के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने यह कार्रवाई की। विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार सब इंस्पेक्टर और तीन पुलिस कांस्टेबल दिन को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के काफिले को चंडीगढ़ छोड़ने गए थे। मुख्यमंत्री चंडीगढ़ से हवाई मार्ग से दिल्ली रवाना हो गए। चारों पुलिस कर्मी जब चंडीगढ़ से वापस सोलन आ रहे थे तो उन्होंने गाड़ी शोरूम के बाहर रोकी।

विज्ञापन

सोलन पुलिस की इस गाड़ी में एक सब इंस्पेक्टर, तीन कांस्टेबल थे। यह कर्मचारी एक शोरूम से शराब की पेटी की खरीद के बाद सरकारी वाहन में रखते दिखे। जैसे ही सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ, उसके तुरंत बाद पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई कर दी। वहीं, मामले में विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। उधर, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें चार पुलिस कर्मी चंडीगढ़ में एक शोरूम के बाहर शराब खरीदते दिखाए जा रहे हैं। इसका पता चलते ही एक सब इंस्पेक्टर और तीन कांस्टेबलों को सस्पेंड कर दिया है। वीडियो कितना सच है, जांच के बाद ही पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो सोलन और दो रिजर्व बटालियन कोलर सिरमौर के हैं जवान
 पुलिस अधीक्षक ने बताया कि निलंबित दो पुलिस कर्मी सोलन के, जबकि दो सिरमौर जिला स्थित रिजर्व बटालियन कोलर के हैं। इनकी स्पेशल ड्यूटी काफिले में लगाई गई थी। इस तरह का यह पहला मामला सामने आया है, जिसमें पुलिसकर्मी वर्दी में ठेके में शराब खरीदते हुए पाए गए हैं। मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिसकर्मियों पर एक्शन ले लिया गया है। अब विभागीय जांच में वायरल वीडियो की सत्यता का पता लगाया जाएगा। अगर इन पर आरोप तय हो जाते हैं तो कार्रवाई होना तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed