फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shweta thakur selected for National Taekwondo championship

उपलब्धि: श्वेता का ताईक्वांडो की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन, परिजनों में खुशी का माहौल

Sun, 26 Nov 2023 05:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 26 Nov 2023 05:48 PM IST
सार

रजत ने बताया कि श्वेता को बचपन से ही ताईक्वांडो में सीखने का शौक है। उसकी दो जुड़वां बेटियां हैं। दोनों को ही ताईक्वांडो का शौक है।

विज्ञापन
shweta thakur selected for National Taekwondo championship
श्वेता ठाकुर। - फोटो : संवाद

विस्तार

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बद्दी में वाणिज्य के प्रवक्ता रजत ठाकुर की बेटी श्वेता ठाकुर का ताईक्वांडो में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। श्वेता अंडर-14 वर्ग में 31 दिसंबर से 5 जनवरी तक मध्यप्रदेश के बेतुल में होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। श्वेता चंडीगढ़ के हनुमान मार्शल आर्ट अकादमी में कोचिंग ले रही है।

विज्ञापन


कोच सुनील ने बताया कि श्वेता का 32 किलो वर्ग में चयन हुआ है। रजत ने बताया कि श्वेता को बचपन से ही ताईक्वांडो में सीखने का शौक है। उसकी दो जुड़वां बेटियां हैं। दोनों को ही ताईक्वांडो का शौक है। दूसरी बेटी का कुछ अंकों से राष्ट्रीय स्तर पर चयन नहीं हुआ। उसने राज्य स्तर पर रजत पदक जीता है।
विज्ञापन


दोनों बेटियां इस इस खेल में आगे तक जाना चाहती हैं। हर बेटी को मार्श आर्ट और ताईक्वांडो सीखना चाहिए। इससे बेटियों में आत्मविश्वास बढ़ता है। श्वेता ने बताया कि उसके कोच और परिजन उसे पूरा सहयोग देते हैं। उन्होंने कहा कि पिता के सहयोग से वह आज इस मुकाम पर पहुंची है। श्वेता मंडी जिले के धर्मपुर की रहने वाली हैं। उनके पिता बद्दी में वाणिज्य के प्रवक्ता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed