{"_id":"620d03b9891a40356c7b9bff","slug":"shubham-nuclear-scientist-suneha-joined-indian-army-as-lieutenant","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: शुभम न्यूक्लियर साइंटिस्ट, सुनेहा भारतीय सेना में बनीं लेफ्टिनेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि: शुभम न्यूक्लियर साइंटिस्ट, सुनेहा भारतीय सेना में बनीं लेफ्टिनेंट
Wed, 16 Feb 2022 07:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जाहू (हमीरपुर)/नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जाहू (हमीरपुर)/नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 16 Feb 2022 07:31 PM IST
सार
शुभम शर्मा की बारहवीं कक्षा तक पढ़ाई मुंडखर स्कूल से हुई है। इसके बाद डिग्री कॉलेज धर्मशाला से बीएससी की। आईआईटी मंडी से एमएससी करने के बाद वर्तमान में पीएचडी की पढ़ाई कर रहे थे।
विज्ञापन
माता-पिता के साथ न्यूक्लियर साइंटिस्ट शुभम शर्मा, भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनीं सुनेहा।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर जिले के भोरंज उपमंडल के मन्वी गांव के 26 वर्षीय शुभम शर्मा न्यूक्लियर साइंटिस्ट के पद पर चयनित हुए हैं। पिता 20 साल तक भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके हैं। अब बेटा वैज्ञानिक बनकर जिले का नाम रोशन करेगा। शुभम शर्मा की न्यूक्लियर पावर ऑफ कारपोरेशन में वैज्ञानिक के पद पर नियुक्ति होने से माता अनिता देवी, पिता कर्म चंद और बहन शिवानी शर्मा समेत पूरे परिवार में खुशी की लहर है। बेटे की इस उपलब्धि पर घर पर बधाइयां देने वालों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन
पिता कर्मचंद भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद वर्तमान में हिमाचल पुलिस में सेवाएं दे रहे हैं। वह हमीरपुर में ही तैनात हैं। शुभम शर्मा की बारहवीं कक्षा तक पढ़ाई मुंडखर स्कूल से हुई है। इसके बाद डिग्री कॉलेज धर्मशाला से बीएससी की। आईआईटी मंडी से एमएससी करने के बाद वर्तमान में पीएचडी की पढ़ाई कर रहे थे। शुभम शर्मा ने बताया कि न्यूक्लियर पावर ऑफ कारपोरेशन ने देश भर में सहायक वैज्ञानिक पद के लिए 6 पोस्ट निकाली थीं। इसके लिए उनका चयन हुआ है।
विज्ञापन
61 मील की सुनेहा भारतीय सेना में बनीं लेफ्टिनेंट
61 मील (मलां) की सुनेहा पठानिया ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कमीशन पास कर माता पिता, गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सुनेहा की बारहवीं तक की शिक्षा सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिद्धपुर से हुई है। बारहवीं के बाद इनका चयन वर्ष 2017 में सेना बल मेडिकल कॉलेज पुणे के लिए हुआ। स्नातक के बाद बतौर लेफ्टिनेंट सेना में कमीशन पास किया। सुनेहा अब नॉर्दर्न कमांड अस्पताल उधमपुर में सेवाएं देंगी।
विज्ञापन
सुनेहा के पिता नागेश्वर पठानिया शिक्षा विभाग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुलह में बतौर प्रिंसिपल कार्यरत हैं। माता सोनी पठानिया निजी विद्यालय में अध्यापिका हैं। सुनेहा का छोटा भाई नक्षत्र पठानिया भी नेशनल डिफेंस अकादमी खड़गवासला पुणे से एयरफोर्स फ्लाइंग की शिक्षा ले रहा है। सुनेहा के दादा राजिंद्र पठानिया व नाना राजिंदर राणा भी सेना में बतौर ऑनरेरी कैप्टन सेवाएं दे चुके हैं। सुनेहा ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों, दादा-दादी, नाना-नानी और माता-पिता को दिया है।